पैदल रास्ते पर देना पड़ा बच्चे को जन्म !

जोशीमठ के उर्गम घाटी में एक महिला को अस्पताल लाते वक्त पैदल रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिन पड़ा। यह महिला उर्गम घाटी की देव ग्राम गांव की निवासी है। इस गांव के लिए अभी सड़क निर्माणाधीन है और जगह-जगह  बरसात के कारण टूट फूट के कारण बंद पड़ी हुई है। इस गांव के […]

जोशीमठ के उर्गम घाटी में एक महिला को अस्पताल लाते वक्त पैदल रास्ते में ही बच्चे को जन्म दिन पड़ा।

यह महिला उर्गम घाटी की देव ग्राम गांव की निवासी है। इस गांव के लिए अभी सड़क निर्माणाधीन है और जगह-जगह  बरसात के कारण टूट फूट के कारण बंद पड़ी हुई है।

इस गांव के प्रेम प्रकाश जब प्रसव पीड़ा के बाद अपनी पत्नी तनुजा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ ला रहे थे तो रास्ते में ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। सुकून की बात यह रही कि जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

अस्पताल लाते वक्त साथ में चल रही अन्य महिलाओं ने भी प्रसव में मदद की। ग्रामीण लंबे समय से हेलंग उर्गम मोटर मार्ग को मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं। देव ग्राम से ल्यारी तक की 3 किलोमीटर सड़क अभी भी निर्माणाधीन है। जिस कारण लोगों को 25 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ तक पहुंचने में भी काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts