ब्रेकिंग : 4 लोगों समेत झील में समाया ट्रक। एक जीवित

टिहरी जिले में श्रीनगर रोड से लगे पीपल डाली के पास दि.-3.11.18 की रात्रि लगभग 9:00 बजे पीपलडाली – लम्बगांव मोटर मार्ग पर ग्राम- खाण्ड में पीपलडाली पुल से लगभग 250 मी. आगे लम्बगांव की ओर एक वाहन tata 407 ट्रक सं.- uk07cc- 0708 सड़क से नीचे टिहरी झील मे गिर गयी। वाहन में सवार 4 व्यक्ति में राकेश लाल(44वर्ष) s/o गेंदा लाल r/o ग्राम- खोला छिटक कर पहाड़ी अटक गया। जो घायल है तथा 108 के माध्यम से PHC नन्दगांव ले जाया गया है। अन्य तीन व्यक्ति

1. तेजपाल(25) s/o जेठू लाल

2. सुरेश लाल(35) s/o भरतू लाल निवासी गण ग्राम खोला, पट्टी- धारमंडल (टि.ग.) व

3.चालक/मालिक- अनिल सिंह भाण्डारी (35) s/o तेन सिंह ग्राम पडिया, पट्टी- रैका, तह.- प्रतापनगर टि.ग. लापता हैं। पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है।

बहरहाल पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी तथा स्थानीय नेता खुशीलाल और अन्य क्षेत्र वासी मौके पर पहुंच गए हैं।

साथ ही प्रताप नगर के उप जिला अधिकारी और एसएचओ ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।

पूर्व विधायक विक्रम नेगी ने जिलाधिकारी और टीएचडीसी के अधिकारियों से तत्काल राहत और बचाव कार्यों के संबंध में बात की। एसडीआरएफ के जवान राहत कार्य में लग गए हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts