ब्रेकिंग: गौकशी को ले जाते छह बैल, दो गाय पकड़े।

आज दिनांक 15-05-18 को प्रभारी निरीक्षक रायवाला के नेतृत्व में चलाई जा रही मोतीचूर फाटक पर रात्रि चेकिंग के दौरान वाहन संख्या ट्रक UK 08CA-5434 से अभियुक्त मुंतज़िर पुत्र उमरदीन निवासी ग्राम बढेडी थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार को वाहन संख्या उपरोक्त में दो गाय तथा छह बैल बछड़े को मुंह व हाथ पैर बांध कर गोकशी हेतु परिवहन करते हुए ले जाते हुए पकड़ा गया है जिसमें दो अभियुक्त वरिश पुत्र पीरु कुरैशी निवासी बरेली राजपूतान PS बहादराबाद जिला हरिद्वार तथा साहुल पुत्र सलीम कुरैशी निवासी उपरोक्त मौके से ही रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए जंगल में फरार हो गए फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई है उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायवाला पर मुकदमा अपराध संख्या 90/18 धारा 3/6/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम तथा धारा 11 (d)(e) (f)पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्त मुंतज़िर ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं अपने साथियों के साथ रात में मिलकर जो पशु सड़क के किनारे तथा घरों में बाहर बंदे रहते हैं उनको उठा कर गाड़ी में लादकर गोकशी करने हेतु ले जाया जाता है।
नाम पता अभियुक्त
…………..
मुंतज़िर पुत्र कमरुद्दीन निवासी ग्राम बढेडी राजपूतान थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार

……..(अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है )

बरामदगी का विवरण

1-एक वाहन ट्रक टाटा नंबर UK 08CA-5434
2- गाय—-2
3- बैल—-5
4- बछड़ा–1

नोट-अभियुक्त को  न्यायालय पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम

SI महेंद्र सिंह पुंडीर
कॉन्स्टेबल प्रवीण सिंधु
कांस्टेबल किशनपाल
कॉन्स्टेबल सुरेश रावत
कांस्टेबल राजेश कुमार

(Concept pic attached)

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts