ब्रेकिंग : सरकार के शिकंजे से निकलता “समाचार प्लस”

समाचार प्लस सीईओ उमेश कुमार पर सरकार का शिकंजा ढीला पड़ता जा रहा है। आज रही सही कसर देहरादून की एसीजेएम चतुर्थ कोर्ट ने पूरी कर दी। कोर्ट ने पुलिस कस्टडी रिमांड की एप्लीकेशन खारिज कर दी है।  ए सी जी एम(फोर्थ) शाहिद वाहिद ने पुलिस द्वारा उमेश जे कुमार की रिमांड के लिए लगाई […]

समाचार प्लस सीईओ उमेश कुमार पर सरकार का शिकंजा ढीला पड़ता जा रहा है। आज रही सही कसर देहरादून की एसीजेएम चतुर्थ कोर्ट ने पूरी कर दी। कोर्ट ने पुलिस कस्टडी रिमांड की एप्लीकेशन खारिज कर दी है।
 ए सी जी एम(फोर्थ) शाहिद वाहिद ने पुलिस द्वारा उमेश जे कुमार की रिमांड के लिए लगाई गई एप्लीकेशन खारिज कर दी।
 उमेश कुमार द्वारा लगाई गई जमानत की अर्जी भी फिलहाल खारिज कर दी गई है। बचाव पक्ष अब जमानत के लिए सेशन कोर्ट जाने की तैयारी में है।
  रायपुर के एक पुराने मुकदमे की पुरानी फाइल खोलकर सरकार जब दोबारा से कोर्ट गई तो कोर्ट ने कह दिया कि इसके लिए वह हाई कोर्ट क्यों नहीं गए !
 आज कोर्ट में इस बात की चर्चा पूरे जोरों पर थी कि सरकार किसी न किसी तरह से उमेश जे कुमार को फंसाना चाहती है। लेकिन उसके सारे दांव निष्फल होते जा रहे हैं।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts