भारी बारिश से ग्रामीणों को सेब मंडी तक पहुँचाने की समस्या

पुरोला। मोरी ब्लाक में सेब की फसल तैयार हो चुकी है एक सप्ताह के बाद सेब का तुड़ान शुरू होने वाला है लेकिन क्षेत्र में रूक-रूक कर हो रही भारी बर्षा के चलते सड़क मार्ग  पर मलवा आने तथा केदार गंगा नदी में पुल न बनने, जल स्तर बढ़ने से  सड़क मार्ग कई जगह बन्द […]

पुरोला। मोरी ब्लाक में सेब की फसल तैयार हो चुकी है एक सप्ताह के बाद सेब का तुड़ान शुरू होने वाला है लेकिन क्षेत्र में रूक-रूक कर हो रही भारी बर्षा के चलते सड़क मार्ग  पर मलवा आने तथा केदार गंगा नदी में पुल न बनने, जल स्तर बढ़ने से  सड़क मार्ग कई जगह बन्द है।यदि समय रहते  विभाग सड़कों में यातायात व्यवस्था बहाल नहीं करता है तो किसानों व बागवानों की नगदी फसलें मंडी तक पहुंचाना मुश्किल हो जायेगा। हालांकि विभागीय अधिकारी बन्द पड़े मोटर मार्गो को शीघ्र खोले जाने का दावा कर रहे हैं।जी हां कुछ ऐसी ही स्थिति है मोरी ब्लाक में पीएमजीएसवाई द्वारा बनाये जा रहे खरसाडी-जीवाणु तथा भद्रासू-विंगसारी मोटर मार्गो की।
मोरी ब्लाक के खरसाड़ी- जीवाणू तथा भद्रासू-विगसारी मोटर मार्ग के बंद होने से क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गाँव का तहसील मुख्यालय से सम्पर्क कट गया। काश्तकारों की सेब की फसल तैयार है लेकिन  जगह , जगह मलवा आने के कारण सड़क अवरुद्ध होने से कास्तकारो के सामने सेब सप्लाई करने की समस्या पैदा हो गई है।
क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से खरसाड़ी जीवाणू मोटर डोभालगाँव, तारकोई बैंड उपली कुमणाई,पोलटियानी जगह पर मलवा आने से मार्ग कई स्थानों में क्षतिग्रस्त  हो गया है। जिसके चलते देवजानी, रास्ती,बिंगसारी, खेड़मी,डोभाल गाँव, रमाल गाँव, कुमणाई, तिया, के गाँव के बागवानों के सामने सेव की तैयार फसल को मंडी तक पहुंचाने का संकट मडराने लगा है।  देवजानी के पूर्व प्रधान जयराम चौहान ने बताया कि क्षेत्र में कास्तकारो की सेब की सफल तैयार है लेकिन सड़क कई स्थानों से क्षतिग्रस्त होने के कारण ग्रामीणों को सेब मंडी तक पहुँचाने की समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने शीघ्र मोटर मार्ग खोलने की मांग जिलाधिकारी से की है। इधर भद्रासू बिंगसारी मोटर मार्ग भी अवरुद्ध हो गया है। वही विभागीय अधिकारी बन्द पड़े मोटर मार्गो पर शीघ्र खोले जाने का दावा कर रहे हैं।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts