मोरी ब्लॉक में भारी वर्षा, चार आवासीय भवन क्षतिग्रस्त, चार मवेशी बहे

नीरज उत्तराखंडी/उत्तरकाशी मोरी ब्लाक के भखवाड़ ग्राम पंचायत के बगियार तोक में भारी वर्षा  से गदेरे में आये उफान से गदेरे के किनारे पर बने चार आवासीय भवनों को नुकसान  तथा 4 मवेशी मर गये। जिनमें दो बैल गदेरे में बह गये तथा एक गाय और बछिया मलवे में दब गये। मिली जानकारी के अनुसार […]

नीरज उत्तराखंडी/उत्तरकाशी

मोरी ब्लाक के भखवाड़ ग्राम पंचायत के बगियार तोक में भारी वर्षा  से गदेरे में आये उफान से गदेरे के किनारे पर बने चार आवासीय भवनों को नुकसान  तथा 4 मवेशी मर गये। जिनमें दो बैल गदेरे में बह गये तथा एक गाय और बछिया मलवे में दब गये।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 6 बजे क्षेत्र में हुई भारी वर्षा से  भखवाड़ गाँव के बगियार तोक मेंअकबर पुत्र मोहब्बत अली का आवासीय भवन पूर्ण रूप से  तथा अनमोल पुत्र भीम सिंह व जवीर सिंह पुत्र जवारी सिंह और मेहदी पुत्र दुला के भवन में मलवा घुसने से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये। भारी बारिश से गदेरे में आये उफान से कृषि भूमि भी बाढ़ की भेंट चढ़ गयी। घटना  की जानकारी मिलते ही तहसील प्रशासन की टीम ने घटनास्थल  पहुँचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।  वही कुकरेडा में सिंचाई नहरों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है। तहसीलदार मधोराम शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts