यमुनोत्री विधानसभा के चिलोट गांव में एक और घर वनाग्नि से खाक

गिरीश गैरोला यमनोत्री विधान सभा  अंतर्गत धरासू रेंज के जगदेई बीट में पिछले 24 घंटो से लगी आग की चपेट में आकर ग्राम प्राधन चिलोट रघुवीर कैंतुरा की छान जलकर खाक हो गयी। ग्राम  प्रधान  ने  बताया कि चिलोट गाव से दो ढाई किमी दूर कठोगी तोक में उनकी ये छान थी जिसमे खेती कार्य […]

गिरीश गैरोला

यमनोत्री विधान सभा  अंतर्गत धरासू रेंज के जगदेई बीट में पिछले 24 घंटो से लगी आग की चपेट में आकर ग्राम प्राधन चिलोट रघुवीर कैंतुरा की छान जलकर खाक हो गयी।

ग्राम  प्रधान  ने  बताया कि चिलोट गाव से दो ढाई किमी दूर कठोगी तोक में उनकी ये छान थी जिसमे खेती कार्य के लिए उनका परिवार 6 महीने निवास करता है। आग से घर के अंदर रखा  हुआ सारा सामान जलकर खाक हो गया जिसमें ज्यादातर कृषि उपकरण थे। सूचना मिलने पर उन्होंने वन विभाग को भी सूचना दी थी किन्तु तीन घंटे बाद भी कोई कर्मी मौके पर मदद के लिए  नही पहुचा। ग्रामीणों  की मदद से उन्होंने पास की दो और छान में आग फैलने से तो बचा लिया किन्तु खुद की छान नही  बचा सके।उनहोने बताया कि एक दिन पहले से इलाके के  जंगल आग  की चपेट में है।  बीती रात तक कुछः  वनकर्मी आग बुझाने में लगे थे किंतु इस पर  पूर्ण रूप से नियंत्रण  नही हो सका था। गौरतलब है कि रात को ही आग बुझा दी जाती तो आगे नुकसान  बचाया जा सकता था , ये पूछे जाने पर कि आग बुझाने में ग्रमीणों ने विभाग का सहयोग क्यों नही किया प्राधन का जबाब था कि वन विभाग ने उनसे किसी मदद के लिए बात नही की।

इससे पूर्व पुरोला तहसील के कंडियाल गाव में भी तीन भवन जलकर खाक हो गए थे जिसमें घर मे रखा हुआ सारा सामान जल कर राख हो गया था और एक गाय भी झुलस गई थी

Also Read This

आरोग्य मंदिर में 4 महीने से वेतन ‘लापता’, सचिवालय तक सवाल: टेंडर कंपनियां बदलती रहीं, कर्मचारियों का पेट कौन भरेगा? 

रिपोर्ट : कार्तिक उपाध्याय / हल्द्वानी हल्द्वानी में कर्मचारियों ने खोली व्यवस्था की परतें—श्रम विभाग से कुमाऊँ कमिश्नर तक गुहार का दावा, फिर भी...

उपलब्धि : लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली इतिहास

डीडीहाट। 08 अगस्त 2026,नीरज उत्तराखंडी लद्दाख की 6,250 मीटर ऊंची कांग यात्से–II पर लहराया शौका समाज का परचम, पहाड़ की बेटी ने रचा गौरवशाली...

Related Posts