यह जगह है  “ट्रेक आफ द इयर”। पर्यटन मंत्री ने दी और भी सौगात  

गिरीश गैरोला
पर्यटन एंव लघु सिंचाई मंत्री .सतपाल महाराज उत्तरकाशी  जनपद अंतर्गत मोरी  ब्लॉक के सुदूवर्ती गांव जखोल पंहुचे और लोक संस्कृति की धरोहर पौराणिक बिस्सू मेले में शामिल हुए।  इस मौके पर पर्यटन मंत्री  ने जखोल सोमेश्वर महादेव विस्सू मेले के लिए 3 लाख देने की घोषणा की , साथ ही जखोल मंदिर का जीर्णोद्वार करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विस्सू मेले को संस्कृति विभाग के मेलों की सूची में शामिल  करने पर विभाग  विचार कर रहा है। इतना ही नही जखोल देवक्यार बुग्याल को इस वर्ष का  ट्रेक आॅफ ईयर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांवणी गांव के अग्निकांड प्रभावित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से  एक-एक लाख और आर्थिक मदद दी जाएगी ।
    पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने कहा कि प्रदेश भर में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़ने के लिए साहसिक व एडवेंचर स्पोर्ट्स एवं ट्रैकिंग  का स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पर्यटन मंत्री महाराज ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 13 जिलों में 13 नए टूरिस्ट डेस्टीनेशन  बनाए गए है और स्थानीय युवाओें को ट्रैकिंग  के प्रशिक्षण  के लिए पर्यटन विभाग की महत्वपूर्ण दीनदयाल उपाध्याय योजना एवं वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली योजना के अन्तर्गत 25 लाख तक का ऋण दिया जा रहा है ।उन्होंने जिला पर्यटन अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि युवाओं को टूरिज्म की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पर्यटन के क्षेत्र में ए टू जैड टूरिज्म जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में धार्मिक सर्किट बनाए गए है। जिसमें भगवती सर्किट, महासू देवता सर्किट, शंकर  सर्किट, एवं नवगृह सर्किट बनाने का कार्य किया जा रहा है।  स्थानीय व्यंजन चैसा, मंडवे की रोटी, कंडाली की सब्जी, चावल से बनाए गए व्यंजन आदि का प्रचार प्रसार करते हुए इसे भी पर्यटन  जोड़ने की वकालत की।ताकि बाहरी लोग भी स्थानीय व्यंजन का स्वाद चख सके।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष भाजपा श्याम  डोभाल, जिला महामंत्री संदीप राणा, कृपाल राणा, हाकम सिंह रावत, गंगा सिंह रावत, प्रधान सुरज सिंह रावत, अंकित  रावत, दुर्गेश्वर लाल, सोवेन्द्र सिंह, प्रदीप बरसियाटा,मोहन बरसियाटा रामलाल,सहित सैकेड़ों मेलार्थी उपस्थित थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts