युवती से गैंगरेप में कांग्रेस के पार्षद जी

सत्ता की खुमारी ने बीजेपी के नेता जी ही महिलाओं की शान में गुस्ताखी नहीं करते बल्कि हार के गम मे कांग्रेसियों का नजला भी अबलाओं के सर फूटने लगा है।  जी हां देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप की शिकायत पर कांग्रेस के पार्षद जितेंद्र तनेजा और उसके […]

सत्ता की खुमारी ने बीजेपी के नेता जी ही महिलाओं की शान में गुस्ताखी नहीं करते बल्कि हार के गम मे कांग्रेसियों का नजला भी अबलाओं के सर फूटने लगा है।
 जी हां देहरादून के प्रेम नगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप की शिकायत पर कांग्रेस के पार्षद जितेंद्र तनेजा और उसके साथी अजय अरोड़ा उर्फ बंटी को हिरासत में ले लिया गया।
  हालांकि प्रेम नगर थाना अध्यक्ष मुकेश त्यागी का कहना है कि जितेंद्र तनेजा हिरासत में नहीं लिया गया है। “वह फरार है और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ चल रहा है।”
 पेशे से  दवा प्रतिनिधि युवती कोलकाता की रहने वाली है और अपनी सहेली के घर पटेल नगर आई थी, यहां से सहेली के भाई ने उसे 11जून को अजय अरोड़ा के घर पर पार्षद जितेंद्र तनेजा तथा सुमित आदि से मिलाया। युवती के अनुसार वहां पर उन्होंने उसे जबरन शराब पिलाई और उसके साथ गैंगरेप किया।
 सुबह 4:00 बजे वह किसी तरह वहां से निकली और अपने परिचित के माध्यम से थाने में आकर शिकायत दर्ज कर दी।
 थानाध्यक्ष श्री त्यागी के अनुसार पार्षद जी अभी फरार हैं और युवती का मेडिकल कराया जा चुका है। आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस द्वारा जारी अधिकृत खबर

प्रेस नोट :- थाना प्रेमनगर

आज दिनांक 12/06/18 की सुबह विंग नंबर 3 पर स्थित आशीष ऑटो की दुकान के सामने एक महिला जोर-जोर से चिल्ला रही थी, सूचना पर पुलिस के मौके पर पहुँचने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसके साथ अनहोनी घटित हुई है। इस पर उक्त महिला को थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा थाना प्रेमनगर पर लाकर उसे तसल्ली देकर उससे पूछताछ की गई तो पीड़िता द्वारा बताया गया कि मैं और मेरी परिचित रोशनी दिल्ली से देहरादून दिनांक 11/06/18 को घूमने के लिए आए थे तथा बंजारावाला में अपने परिचित ज्योति के कमरे में रुके थे। दोपहर के समय मैं और रोशनी गांधीग्राम में रहे व शाम के समय लगभग 8 -9 बजे ज्योति का मुंह बोला भाई भानू मुझे अपनी मोटरसाइकिल से घुमाने के बहाने प्रेमनगर की तरफ लाया तथा प्रेमनगर मार्केट के पास गली में एक गेट के सामने अपनी मोटरसाइकिल रोककर मुझे गेट के अंदर चलने को कहा।

इस बीच घर के अंदर से 4 लोग आए और मुझे कमरे के अंदर खींच कर ले गए और दरवाजा बंद कर दिया, भानु गेट से वापस चला गया था। उन चारों लोगों ने जबरदस्ती मेरे कपड़े उतार कर मेरे साथ बलात्कार किया। उक्त चारों व्यक्ति शराब के नशे में आपस में एक दूसरे का नाम अजय अरोड़ा, जितेंद्र तनेजा तथा सुमित बोल रहे थे, चौथे व्यक्ति का नाम मैं भूल गई हूं।

सुबह लगभग 5:30 बजे के आसपास मैं इनके चंगुल से छूटकर भागी तथा शोर मचाया। पीड़िता द्वारा दी गई सूचना के आधार पर तत्काल थाना प्रेमनगर में मुकदमा अपराध संख्या 115/18 धारा 376(2)(G)/ 342 भादवि बनाम अजय अरोड़ा व अन्य पंजीकृत कर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा पीड़िता का मेडिकल कराया गया। मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक नगर, ए0एस0पी0/क्षेत्राधिकारी सदर तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर फील्ड यूनिट की फॉरेंसिक टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई। घटना की गंभीरता के दृष्टिगत तत्काल टीम गठित कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी गई तथा अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी झिब्बारेड़ी, शिमला बाईपास रोड थाना पटेल नगर देहरादून 2- भानु पुत्र राधेश्याम निवासी कश्मीरी कॉलोनी निरंजनपुर थाना पटेल नगर देहरादून को गिरफ्तार किया गया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*

1- सुमित कुमार पुत्र करतार सिंह निवासी झिब्बारेड़ी, शिमला बाईपास रोड थाना पटेल नगर देहरादून।
2- भानु पुत्र राधेश्याम निवासी कश्मीरी कॉलोनी निरंजनपुर थाना पटेल नगर देहरादून।

*नाम पता वांछित अभियुक्त :-*

1- जितेंद्र तनेजा निवासी विंग नंबर 3, प्रेमनगर
2- अजय अरोड़ा निवासी विंग नंबर 3, प्रेमनगर
3- एक अन्य व्यक्ति नाम पता अज्ञात।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts