रामनगर अग्निकांड पीड़ितों के लिए जुटाया सामान। आप यहाँ करें मदद !

कुमाऊं के रामनगर पुछड़ी गाँव में कल दिनांक 5/3/2018 को मजदूरों की आठ झोपड़िया जलकर राख हो गयी थी जिसमें उन मजदूरों का सारा सामान और सारी जमापूँजी जलकर राख़ हो गयी थी। इनकी हालात देखकर हल्द्वानी के समाजसेवी संगठन यूूूूके ने इनके लिए आज लगभग 10 हजार रूपये का सामान-राशन एकत्र किया। यह सामान […]

कुमाऊं के रामनगर पुछड़ी गाँव में कल दिनांक 5/3/2018 को मजदूरों की आठ झोपड़िया जलकर राख हो गयी थी जिसमें उन मजदूरों का सारा सामान और सारी जमापूँजी जलकर राख़ हो गयी थी।

इनकी हालात देखकर हल्द्वानी के समाजसेवी संगठन यूूूूके ने इनके लिए आज लगभग 10 हजार रूपये का सामान-राशन एकत्र किया।
यह सामान मोहन सिंह बिष्ट जी राजीव गोयल,  पंकज तिवारी, बज्वालपुर ग्राम प्रधान ललित मोहन नेगी, समाजसेवी हेमंत गौनिया, हेम चंद्र कपिल सामाजिक कार्यकर्त्ता, कार्तिक उपाध्याय के सहयोग से जुटाया गया।

जो भी व्यक्ति इन ग़रीबों की मदद करना चाहता है, वह आटा दाल चावल चाय चीनी इत्यादि खाद्य सामग्री एवम् दैनिक उपयोग की वस्तुं मुखानी चौराहे पर कपिल इलेक्ट्रिकल्स में दे सकते हैं। यह राशन दिनांक 8/3/2018 को इन ग़रीब मजदूरों को पहुंचाया जायेगा।


समाजसेवी हेमंत गौनिया, हेम चंद्र कपिल, अमिता लोहानी सामाजिक कार्यकर्त्ता कार्तिक उपाध्याय ने लोगो से अनुरोध किया है इन ग़रीबों की मदद के लिए आगे आएं अथवा संपर्क करें :- 9897213226,9837610754,9568642310

इस सन्देश को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि इन ग़रीबों की मदद हो सके।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट के महत्पूर्ण फैसले

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को सचिवालय में आयोजित उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक...

डॉ० बी० पी० नैथानी एवं उनकी स्वछता टीम ने नवनियुक्त CMO डॉ० मेघना असवाल का किया आत्मीय स्वागत व अभिनन्दन

श्रीनगर (गढ़वाल): जयप्रकाश नौगाई  ​पौड़ी जनपद में नवनियुक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ० मेघना असवाल के प्रथम आगमन पर उनका जोरदार स्वागत व अभिनन्दन किया...

Related Posts