लालतप्पड़-नुन्नावाला की अधूरी पुलियाओं को लेकर कांग्रेस नाराज

जिलाध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में चंदा एकत्र कर बनाएंगे पुलिया जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालतप्पड़ से नुन्नावाला सतनाम ढाबा तक अधूरी पुलियाओं को न बनाने के संबंध में नाराजगी जताई। यही नहीं उन्होंने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को एक ज्ञापन […]

जिलाध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में चंदा एकत्र कर बनाएंगे पुलिया

जिला कांग्रेस कमेटी परवादून के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालतप्पड़ से नुन्नावाला सतनाम ढाबा तक अधूरी पुलियाओं को न बनाने के संबंध में नाराजगी जताई। यही नहीं उन्होंने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को एक ज्ञापन भी दिया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालतप्पड़ से नुन्नावाला के बीच लगभग पांच किलोमीटर तक पुलिया अधूरी पड़ी है, जिसके कारण अब तक कई दुर्घटनाएं होने के साथ ही कई जानें जा चुकी है। पूर्व में क्षेत्रीय जनता व जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार उक्त कार्य को कराने के लिए अनुरोध किया गया था, किंतु राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा इस पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। उक्त कार्य की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तय किया है कि आपस में चंदा एकत्र करेंगे और राष्ट्रीय मार्ग की इस अधूरी पुलियाओं को बनाने में मदद करेंगे। साथ ही उन्होंने विभाग से भी इसके लिए अनापत्ति पत्र की मांग की है।


इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस मोहित नेगी, नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, जिलाध्यक्ष परवादून अल्पसंख्यक विभाग रणजीत सिंह, कांग्रेस नेता आमिर हसन, जसवंत सिंह, पूर्व प्रदेश महासचिव एनएसयूआई अजय रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनएसयूआई नवीन मिश्रा, विधानसभा अध्यक्ष आईटी सेल कांग्रेस नितिन पंवार, विक्रांत चौधरी, गुरतेज सिंह आदि मौजूद थे।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts