वाइरल वीडियो: “लड़की छेड़ी”तो लेटा-लेटाकर पीटा

कमल जगाती, नैनीताल  उत्तराखण्ड के नानकमत्ता में एक युवक को बंदूकधारी दबंगों द्वारा बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। उधम सिंह नगर पुलिस ने कार्यवाही की बात कही है।      उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में एक बार फिर दबंगों के एक युवक को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। […]

कमल जगाती, नैनीताल
 उत्तराखण्ड के नानकमत्ता में एक युवक को बंदूकधारी दबंगों द्वारा बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। उधम सिंह नगर पुलिस ने कार्यवाही की बात कही है।
     उधम सिंह नगर जिले के नानकमत्ता में एक बार फिर दबंगों के एक युवक को पीटने का वीडियो वायरल हुआ है। युवक को तमंचे के बल पर बेरहमी से पीटा जा रहा है।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/Rv3HIXUIhT0

पीड़ित पक्ष ने मामले की गुहार नानकमत्ता थाने में लगाई है लेकिन थानाध्यक्ष ने भुक्तभोगी युवक और महिला को थाने से ही भगा दिया। आप भी देखिये ये वीडियो, जिसमे दबंग लोग युवक की खुलेआम तमंचे के बल पर बेल्ट और लात घूसों से पिटाई कर रहे हैं। युवक माफी मांग कर जान की भीख मांग रहा है।
  जब इस मामले की जानकारी एस.एस.पी.डॉ.सदानंद शंकर राव दाते को हुई तो उन्होंने थानाध्यक्ष को तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कारवाही के निर्देश दिये।
 बताया जा रहा है कि वीडियो शुक्रवार शाम का है, जब बलविंदर सिंह घर का सामना लेने बाजार गया हुआ था। इसी बीच उसकी वहां मौजूद संदीप सिंह से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। देखते ही देखते दोनों के बीच हाथापाई शुरु हो गयी। संदीप ने अपने दोस्तों को बुला लिया, जिसके बाद सभी ने बलविंदर को तमंचे की नोक पर लात घूंसे और बेल्ट से जमकर पीट दिया।
इस सारे मामले का वहां खड़े किसी युवक ने वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक द्वारा तमंचा हाथ मे लिया हुआ है, और दूसरे साथी उसे बेरहमी से पीट रहे हैं। जबकि एक अन्य युवक उसे बेल्ट से मार रहा है। वीडियो में युवकों द्वारा बलविंदर पर आरोप लगाया जा रहा है कि उसने किसी लड़की से छेड़ छाड़ की है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts