वायरल वीडियो : भाजपा के बाद कांग्रेस महानगर अध्यक्ष की हरकत 

देहरादून भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल की वीडियो वाली हरकत से बैकफ़ुट पर आई भाजपा के बाद अब कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष देहरादून लाल चंद शर्मा का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। देखिए वीडियो  https://youtu.be/b2klJ58_eqg लाल चंद के यह वीडियो कांग्रेस में खासी चर्चा का विषय बने हूए हैं। सोशल मीडिया में इस […]

देहरादून भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल की वीडियो वाली हरकत से बैकफ़ुट पर आई भाजपा के बाद अब कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष देहरादून लाल चंद शर्मा का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/b2klJ58_eqg

लाल चंद के यह वीडियो कांग्रेस में खासी चर्चा का विषय बने हूए हैं। सोशल मीडिया में इस पर बहुत चटकारे लिए जा रहे हैं। यह वीडियो एक दिन पूर्व का है, जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भाजपा नेता संजय कुमार और विनय गोयल प्रकरण पर राज्यपाल को ज्ञापन देने गए।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/6l3MTRk9YmE

कांग्रेस शिष्टमंडल में गए लाल चंद शर्मा की हरकत देख अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी हाथ खड़े कर दिए। हुआ यूँ कि जब ज्ञापन के बाद कांग्रेस के लोगों की इंतज़ार में मीडिया खड़ा था तो कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में ज्ञापन का मज़मून मीडिया को समझाने को प्रीतम सिंह आगे आते, तब तक लाल चंद शर्मा प्रीतम सिंह को एक प्रकार से धकियाते हुये आगे मीडिया में फ़ोटो खिंचवाने आगे घुस आए और प्रीतम सिंह को पीछे धकेल दिया।
 शर्मा की इस हरकत से प्रीतम सिंह ख़ुद पीछे हो गए और उन्होंने लालचंद को ही आगे जाकर फ़ोटो खिंचवाने का इशारा किया।
 दूसरे वीडियो में शर्मा से आजिज़ आकर प्रीतम सिंह ख़ुद पीछे चले गए। बहरहाल लाल चंद शर्मा के ये वीडियो फ़िलहाल कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मुसीबत बने हुये हैं। देखना है लगातार की जा रही ऐसी फोटो खिंचाऊ हरकतों का प्रीतम सिंह क्या इलाज करते हैं।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आई BTech छात्रा, मौके पर मौत

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां आधी रात को यहां डोली धरती।  भूकंप से सहमे लोग

बड़कोट, पुरोला, मोरी समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए हल्के झटके; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में कहीं नुकसान की सूचना नहींउत्तरकाशी,...

Related Posts