वीडियो:देखिए कैसे नदी मे डूब रहे लड़कों के लिए देवदूत बनी पुलिस

नदी में फंसे दो किशोर। देवदूत बनकर उतरी धरासू पुलिस। गिरीश गैरोला उत्तरकाशी -टिहरी जिले की सीमा से लगे नगुण के पास रविवार मेला घूमने आए दो किशोर भागीरथी नदी में सेल्फी खींचते खींचते नदी के बीच पंहुच गए और अचानक बढ़े जल स्तर से वही फंस गए। सूचना पर पहुची धरासू पुलिस की टीम […]

नदी में फंसे दो किशोर।

देवदूत बनकर उतरी धरासू पुलिस।

गिरीश गैरोला

उत्तरकाशी -टिहरी जिले की सीमा से लगे नगुण के पास रविवार मेला घूमने आए दो किशोर भागीरथी नदी में सेल्फी खींचते खींचते नदी के बीच पंहुच गए और अचानक बढ़े जल स्तर से वही फंस गए। सूचना पर पहुची धरासू पुलिस की टीम में एसएचओ रविन्द्र यादव के साथ एस आई विनोद पंवार, सुनील रॉवत, कमल नेगी, अजय चंदेल और बचाव टीम के साथ लाइफ जैकेट और रस्से लेकर बचाव के लिए नदी में उतर गए।

बचाव के  दौरान एक क्षण ऐसा भी आया जब किशोर के साथ बचाव कर्मी भी लहरों की चपेट में आकर बहने लगे  किन्तु टीम भावना के साथ काम  करते हुए पुलिस टीम ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए दो किशोरों को सुरक्षित निकाल लिया।

रेस्क्यू किये जाने वालों में रितेश चंद पुत्र श्रीपाल शाह 13 वर्ष और जतिन पुत्र देव सिंह रॉवत उम्र 14 वर्ष दोनों सूली थांग निवासी थे।

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल आपदा के बाद प्रशासन का अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की मांगी जानकारी

उत्तरकाशी। 28 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी नेपाल में आई आपदा के बीच उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...

Related Posts