सुपर एक्सक्लूसिव वीडियो: हरिद्वार नगर निगम के तेल से दौड़ रहे शहर के ऑटो

हरिद्वार नगर निगम में तेल का खेल।निगम के तेल से चल रहे अॉटो! कुमार दुष्यंत हरिद्वार नगर निगम में तेल के खेल को लेकर लंबे समय से हंगामा होता रहा है।यहां निगम की गाडियां देहरादून महानगर निगम की गाडियों से भी ज्यादा तेल पीती हैं।पिछले आठ-दस साल से डीएम, ईओ व चेयरमेन, मेयर हरिद्वार नगर […]

हरिद्वार नगर निगम में तेल का खेल।निगम के तेल से चल रहे अॉटो!

कुमार दुष्यंत

हरिद्वार नगर निगम में तेल के खेल को लेकर लंबे समय से हंगामा होता रहा है।यहां निगम की गाडियां देहरादून महानगर निगम की गाडियों से भी ज्यादा तेल पीती हैं।पिछले आठ-दस साल से डीएम, ईओ व चेयरमेन, मेयर हरिद्वार नगर निगम की इन पेटू गाडियों का राज ढूंढने में असफल रहे हैं।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/b9XoQz1ga30

हालांकि वर्ष 2012 में जब हरिद्वार नगर निगम में चल रहे तेल के खेल का मामला राजधानी पहुंचा।तो तत्कालीन नगर विकास सचिव अनूप वधावन ने इस मामले पर तत्काल जांच बैठा दी।हालांकि तेल कहां खर्च हो रहा है यह तो तब भी मालूम नहीं हुआ।लेकिन जांच के दौरान आश्चर्यजनक रुप से निगम की गाडियों का तेल खर्च तब 12 लाख रुपए महीने से घटकर छह लाख रुपए पर आ गया था।लेकिन बाद में फिर से निगम की गाडियां पेटू हो गयी।तब माना गया कि निगम के कुछ कर्मचारी कुछ बडे लोगों के साथ मिलकर निगम को चूना लगा रहे हैं।
अब तेल के खेल का एक रहस्य सामने आया है।निगम की गाडियों के चालक ही तेल से निगम को चूना लगा रहे हैं।’पर्वतजन’ को एक विडियो मिला है।जिसमें निगम की कूढा उठाने वाली जेसीबी का चालक लाईन लगाकर अॉटो चालकों को तेल बेचता दिख रहा है।आटो वाले बारी-बारी से आकर जेसीबी के ड्राईवर के निर्देश पर जेसीबी के नीचे से कैनियों में तेल भरकर ले जा रहे हैं।विडियो हरिद्वार के विष्णुघाट क्षेत्र का है।जहां रोज सुबह-सुबह तेल का यह खेल चलता है।जेसीबी चालक बाजार से आधे मूल्य पर आटो वालों को तेल बेचकर निगम की खाट खड़ी कर रहा है।अब देखना है कि निगम के करप्शन का यह मामला ‘पर्वतजन’ द्वारा सामने लाने के बाद हरिद्वार के तेजतर्रार डीएम एवं भ्रष्टाचार के लिए भाजपा को घेरने वाली निगम की नवनिर्वाचित कांग्रेसी मेयर इसपर क्या एक्शन लेते हैं।

Also Read This

दर्दनाक हादसा: देहरादून में मिक्सर ट्रैक्टर के नीचे आई BTech छात्रा, मौके पर मौत

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Tech प्रथम वर्ष की 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई।...

बड़ी खबर: उत्तराखंड में यहां आधी रात को यहां डोली धरती।  भूकंप से सहमे लोग

बड़कोट, पुरोला, मोरी समेत कई क्षेत्रों में महसूस हुए हल्के झटके; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, जिले में कहीं नुकसान की सूचना नहींउत्तरकाशी,...

Related Posts