सुपरहिट: महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता करेंगी कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की हाइकमान से शिकायत

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में कांग्रेस की किसी भी महिला सदस्य को पार्टी ने इस लायक नहीं समझा है कि उसे टिकट दिया जाए । प्रदेश की कई महिलाओं ने ना केवल पद से इस्तीफा दे दिया है बल्कि अब वो निर्दलीय मैदान में कूद पड़ी हैं। अध्यक्ष सरिता आर्या का कहना है कि हाई […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में कांग्रेस की किसी भी महिला सदस्य को पार्टी ने इस लायक नहीं समझा है कि उसे टिकट दिया जाए । प्रदेश की कई महिलाओं ने ना केवल पद से इस्तीफा दे दिया है बल्कि अब वो निर्दलीय मैदान में कूद पड़ी हैं। अध्यक्ष सरिता आर्या का कहना है कि हाई कमान से वार्ता कर ये सवाल किया जाएगा।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/9PljgZizn7s

नैनीताल में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्या ने पर्वतजन को बताया कि हरिद्वार के शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष की दावेदार किरण सिंह नेे चुुनाव टिकट नहीं मिलने के बाद मैदान में उतरकर पार्टी से स्वतः इस्तीफा दे दिया है । इसके अलावा हरिद्वार महानगर अध्यक्ष विमला पाण्डे, कोटद्वार मेयर दावेदार रंजना रावत ने भी अपना इस्तीफा प्रस्तावित कर दिया है ।
उन्होंने बताया कि पूर्व पालिका अध्यक्ष बागेश्वर, गीता रावल ने तो निर्दलीय लड़ने का मन बना लिया है। अध्यक्ष सरिता आर्या ने बताया कि इसके अलावा भी कई लोगों ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का प्रस्ताव दे दिया है । उन्होंने ये भी कहा कि बागेश्वर और भवाली की जर्नल सीटों पर महिलाओं के लिए टिकट की मांग की गई थी जो अस्वीकार की गई है ।
सरिता आर्या ने बताया कि उन्होंने जो लिस्ट दी थी उसमें कोटद्वार से रंजना रावत, बागेश्वर से गीता रावल, हरिद्वार से शिवालिक नगर किरण सिंह, हरिद्वार नगर निगम विमला पाण्डे, अल्मोड़ा से प्रीति बिष्ट, भवाली से खष्टी बिष्ट, काशीपुर से इंदु मान, रुद्रपुर से ममता रानी, टिहरी से सरिता नेगी और दूसरी महिला आरक्षित सीटों पर महिलाओं को टिकट दिया जाए । अब इस अनदेखी की शिकायत हाई कमान से की जाएगी । उन्होंने कहा कि हाई कमान और महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष से ये भी कहा जाएगा कि अगर महिलाओं को इस लायक नहीं समझा जाता है तो इन इकाइयों को भंग कर दिया जाए।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts