स्टिंग वीडियो : पौड़ी के सीईओ तथा डीईओ नियुक्तियों और अनुमोदन के लिए पैसे लेते कैमरे में कैद !!

अशासकीय विद्यालयों में अपने भाई की नियुक्ति कराने के लिए स्कूल प्रबंधक पर दबाव बनाने और अनुमोदन के नाम पर पैसे लेते हुए पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरेराम यादव स्टिंग कैमरे में कैद हुए हैं।  “जागो उत्तराखंड” मीडिया द्वारा पर्वतजन को उपलब्ध कराए गए दो वीडियो […]

अशासकीय विद्यालयों में अपने भाई की नियुक्ति कराने के लिए स्कूल प्रबंधक पर दबाव बनाने और अनुमोदन के नाम पर पैसे लेते हुए पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत और जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरेराम यादव स्टिंग कैमरे में कैद हुए हैं।
 “जागो उत्तराखंड” मीडिया द्वारा पर्वतजन को उपलब्ध कराए गए दो वीडियो में पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत अपने भाई की नियुक्ति किए जाने को लेकर अशासकीय विद्यालय के प्रबंधक पर दबाव बनाते हुए कह रहे हैं कि मैं देखता हूं, वरना इंटरव्यू कैसे होता है !
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/F_QvhaA3NXk

यूं तो अशासकीय विद्यालयों पर मनमानी नियुक्तियां करने का आरोप लगता रहता है, किंतु इस वीडियो में साफ पता चल रहा है कि किस तरह से भ्रष्ट अधिकारी नियुक्तियों में भ्रष्टाचार और पैसों के लेनदेन के लिए अशासकीय विद्यालयों पर दबाव बनाते हैं !
 गौरतलब है कि जनपद में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्रों और अध्यापकों की नियुक्ति के लिए पैसे के लेनदेन को लेकर एसआईटी जांच चल चल रही है।
देखिए वीडियो

https://youtu.be/jL0TYEtZZ2M

ऐसे ही एक विद्यालय प्रबंधक ने यह वीडियो तैयार किया है। यह वीडियो वर्ष 2017 के मई माह का बना हुआ है।( हालांकि कैमरे की डेट और सेटिंग में गड़बड़ी होने के कारण वीडियो में रिकॉर्डिंग की तिथि वर्ष 2013 की प्रदर्शित हो रही है।)
 अशासकीय विद्यालय के प्रबंधक वर्तमान में भाजपा के पदाधिकारी हैं। इन अधिकारियों ने भाजपा के इन पदाधिकारी को अपने भाई की नियुक्ति के लिए इतना मानसिक रूप से प्रताड़ित किया कि 2 माह पहले विद्यालय में नियुक्ति के साक्षात्कार के दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया।
 इस वीडियो में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरे राम यादव  विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री मातंग मलासी के लिए भी अपशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। जाहिर है कि मलासी वर्तमान में शिक्षा विभाग मे फर्जी नियुक्तियों को लेकर आरटीआई के माध्यम विभाग का भ्रष्टाचार उजागर कर रहे हैं।
जागो उत्तराखंड के संपादक आशुतोष नेगी का कहना है कि पौड़ी शिक्षा विभाग में इन अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें काफी पहले से आ रही थी लेकिन कोई सबूत ना होने के कारण यह लोग बच जाते थे। “अब इनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।” वहीं जिला शिक्षा अधिकारी हरेराम यादव का कहना है कि स्टिंग ऑपरेशन को बनाने तथा उसे वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेंगे।
 अब इन वीडियो के माध्यम से विभाग के भ्रष्टाचार का सारा पुलिंदा विभागीय मंत्री और मुख्यमंत्री को सौंपे जाने की तैयारी हो रही है।
 देखना यह है कि शिक्षा मंत्री और जीरो टोलरेंस की सरकार इस खुलासे के बाद क्या कदम उठाती है!

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts