हरक सिंह के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने की बड़ी घोषणा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चंडी घाट के लोकार्पण के अवसर पर कोटद्वार क्षेत्र के महत्वपूर्ण योजनाओं की स्वीकृति के लिए घोषणा की। इन महत्वपूर्ण घोषणाओं में मेरठ से नजीबाबाद ,नजीबाबाद से कोटद्वार ,चिल्लर खाल ,लाल ढंग एवं गैंडी खाता तक फोरलेन मोटर मार्ग का विस्तार करना प्रमुख है। इसी क्रम में गंगा की पवित्रता […]

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चंडी घाट के लोकार्पण के अवसर पर कोटद्वार क्षेत्र के महत्वपूर्ण योजनाओं की स्वीकृति के लिए घोषणा की।
इन महत्वपूर्ण घोषणाओं में मेरठ से नजीबाबाद ,नजीबाबाद से कोटद्वार ,चिल्लर खाल ,लाल ढंग एवं गैंडी खाता तक फोरलेन मोटर मार्ग का विस्तार करना प्रमुख है।
इसी क्रम में गंगा की पवित्रता बनाए रखने हेतु नमामि गंगे परियोजना के तहत कोटद्वार नगर निगम के लिए सीवर लाइन निर्माण की स्वीकृति हेतु घोषणा भी की गई।

इसी के साथ प्रदेश सरकार के सर्वे एवं नामित कार्यदाई संस्था के अनुसार कोटद्वार कालागढ़ रामनगर जिसे कंडी मार्ग कहते हैं, को फोरलेन बनाए जाने की घोषणा की।
हरक सिंह रावत के  अनुरोध पर कोटद्वार से श्रीनगर तक ऑल वेदर रोड जिसकी पहले ही स्वीकृति दी गई है, इस मार्ग पर दुगड्डा से सतपुली तथा ज्वालपा से खंडा तक सुरंग बनाने की घोषणा की गई जिससे कि कोटद्वार श्रीनगर की दूरी आधी रह जाएंगी। हरक सिंह रावत ने केंद्रीय परिवहन मंत्री डॉ नितिन गडकरी का आभार जताया।

Also Read This

हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार। चार लोग थे सवार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ताकुला में कार गहरी खाई में गिरी। लगभग 300 मीटर गहराई से पुलिस ने स्थानीय लोगों...

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

Related Posts