हिमालयन इंस्टीट्यूट ने किए हाथ खड़े, योगी आदित्यनाथ के पिता एम्स रेफर

विधायक मगनलाल शाह की मौत से घबराए अस्पताल का ताजा निर्णय

विगत एक सप्ताह से जौलीग्रांट हिमालयन इंस्टीट्यूट ट्रस्ट में इलाज करवा रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का इलाज करने में हिमालयन अस्पताल सफल नहीं हो पाया है। विगत दिनों विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंंद्र अग्रवाल से लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, काबीना मंत्री धन सिंह रावत, सतपाल महाराज व

उत्तराखंड के तमाम विधायक योगी आदित्यनाथ के पिता से मिलने अस्पताल जा चुके हैं। अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट वाईएस बिष्ट ने आनंद सिंह बिष्ट को रेफर करने की खबर की पुष्टि की है। बिष्ट का कहना है कि हिमालयन अस्पताल में वर्तमान में कोई गैस्ट्रो सर्जन नहीं है।

ऐसे में उन्होंने तत्काल आनंद सिंह बिष्ट को दिल्ली अथवा लखनऊ रैफर करने की फाइल तैयार कर दी थी। मेडिकल सुपरिटेंडेंट के अनुसार आनंद सिंह बिष्ट की आंतों में दिक्कत के कारण अब उनकी सर्जरी की संभावना है और हिमालयन अस्पताल में सर्जन न होने के कारण अब आनंद सिंह बिष्ट को तत्काल रेफर किया जाना जरूरी था। मेडिकल सुपरिटेंडेंट वाईएस बिष्ट के अनुसार आनंद सिंह बिष्ट को एयर एंबुलेंस से एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts