दुखद:पहले बाढ़ और अब गोदाम मे बारिश से किसानों का धान खराब

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के गदरपुर में बारिश में भीगा धान, किसानों ने कहा पहले बाढ़ ने और फिर गोदाम में जलभराव ने उनका धान खराब कर दिया है।


उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर स्थित मंडी में किसानों का धान पूरी तरह से भीग गया। मंडी समिति के शेड में कुछ ही धान रखा जा सका और बाकी धान खुले में रखा जा सका था। कुमाऊं की इस सबसे बड़ी मंडी में धान की खरीद ज्यादातर आढ़ती ही करते हैं। किसान अमरनाथ ने बताया कि पहले फसल बाढ़ में खराब हो चुकी थी और बची हुई फसल आज मंडी में लाए थे जो बारिश में भीग गई है।

उन्होने बताया कि किसानों की हालत बहुत बुरी है और “हम किसानों की कोई नही सुनने वाला है।” अपना दुखड़ा रोते हुए किसानों ने कहा कि “हमारे लिए परिवार चलाना भी अब मुश्किल होता जा था है। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश से पका हुआ धान खराब हो गया था, आज की बारिश से रही सही कसर भी पूरी हो गई है।”

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts