दुखद:पहले बाढ़ और अब गोदाम मे बारिश से किसानों का धान खराब

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के गदरपुर में बारिश में भीगा धान, किसानों ने कहा पहले बाढ़ ने और फिर गोदाम में जलभराव ने उनका धान खराब कर दिया है। उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर स्थित मंडी में किसानों का धान पूरी तरह से भीग गया। मंडी समिति के शेड में कुछ ही धान रखा […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के गदरपुर में बारिश में भीगा धान, किसानों ने कहा पहले बाढ़ ने और फिर गोदाम में जलभराव ने उनका धान खराब कर दिया है।


उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर स्थित मंडी में किसानों का धान पूरी तरह से भीग गया। मंडी समिति के शेड में कुछ ही धान रखा जा सका और बाकी धान खुले में रखा जा सका था। कुमाऊं की इस सबसे बड़ी मंडी में धान की खरीद ज्यादातर आढ़ती ही करते हैं। किसान अमरनाथ ने बताया कि पहले फसल बाढ़ में खराब हो चुकी थी और बची हुई फसल आज मंडी में लाए थे जो बारिश में भीग गई है।

उन्होने बताया कि किसानों की हालत बहुत बुरी है और “हम किसानों की कोई नही सुनने वाला है।” अपना दुखड़ा रोते हुए किसानों ने कहा कि “हमारे लिए परिवार चलाना भी अब मुश्किल होता जा था है। कुछ दिन पूर्व हुई बारिश से पका हुआ धान खराब हो गया था, आज की बारिश से रही सही कसर भी पूरी हो गई है।”

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts