बिग ब्रेकिंग: सचिवालय में बंपर फेरबदल।

सचिवालय में आज तेरह IAS सात पीसीएस और एक IPS सहित 3 सचिवालय सेवा के अपर सचिवों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया गया।  अपर मुख्य सचिव डॉ रणवीर सिंह को मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम का तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम का अध्यक्ष भी बनाया गया है।  इसके अलावा […]

सचिवालय में आज तेरह IAS सात पीसीएस और एक IPS सहित 3 सचिवालय सेवा के अपर सचिवों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया गया।

 अपर मुख्य सचिव डॉ रणवीर सिंह को मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ बहुउद्देशीय वित्त विकास निगम का तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विकास निगम का अध्यक्ष भी बनाया गया है।
 इसके अलावा अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश को मौजूदा पदभार के साथ-साथ कौशल एवं सेवायोजन का विभाग भी सौंपा गया है।
 वरिष्ठ  प्रमुख सचिव मनीषा पवार को पंचायती राज के साथ ही ग्रामीण विकास आयुक्त का पदभार सौंपा गया है।
 भूपेंद्र कौर औलख को भाषा तथा जनगणना दिया गया है तथा सचिव आरके सुधांशु को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सौंपा गया है।यह अभी तक लंबी छुट्टी गए रविनाथ रमन के पास था।
 विजय कुमार ढौंडियाल से सचिव वित्त विकास निगम तथा अल्पसंख्यक विकास निगम वापस ले लिया गया है। वी षणमुगम से भी एमडी वित्त विकास निगम वापस लेकर यूडीआरएफ का प्रोग्राम मैनेजर बनाया गया है। उनके शेष पदभार यथावत रहेंगे।
 भूपाल सिंह मनराल को एडीबी का परियोजना निदेशक बनाया गया है। प्रदीप सिंह रावत को पीएमजीएसवाई का मुख्य कार्यकारी अधिकारी भी बनाया गया है।
 उधम सिंह नगर के एडीएम प्रताप शाह को निदेशक खेल एवं युवा कल्याण सौंपा गया है।

आखिरकार विधायकों का दबाव काम कर गया

भारतीय जनता पार्टी के दर्जनों विधायक कई बार मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत कार्यकर्ताओं की उपेक्षा को लेकर इसलिए मुखर थे, क्योंकि आईएएस राघव लंगर का पूरा जोर उत्तराखंड से बाहर के ठेकेदारों को काम देने पर था। विधायकों की शिकायत थी कि जानबूझकर उत्तराखंड के ठेकेदारों को मीनमेख लगाकर डिसक्वालिफाइ किया जा रहा है। तीसरी बार हुई शिकायत के बाद आखिरकार आज राघव लंगर को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सीईओ पद से बाहर कर दिया गया।

विस्तृत जानकारी के लिए देखिए सूचि
­

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts