वायरल वीडियो : एडीएम के नाम से बांसुरी वादन का वायरल वीडियो।

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के ए.डी.एम.हरवीर सिंह के नाम से एक वायरल वीडियो की हमने पड़ताल की, जिसमें ये तथ्य झूठ साबित हुआ है।
देशभर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किसी मंदिर में एक सिख व्यक्ति बांसुरी बजा रहा है। बांसुरी की धुन इतनी सुंदर और दिल को छूने वाली है कि सभी भक्त झूमने को मजबूर हो रहे हैं।

https://youtu.be/j6DQbez5xkg

इस पूरे वाकये का वीडियो भी बनाया जा रहा है। ये वीडियो जोरों से देशभर में वायरल हो रहा है। ये वीडियो नैनीताल के जनप्रिय ए.डी.एम.हरवीर सिंह का बताया जा रहा है। ये दावा इसलिए भी दमदार हो गया है, क्योंकि ए.डी.एम.नैनीताल हरवीर सिंह गाना गाने में माहिर हैं। इसमें कहा जा रहा है कि जनप्रिय ए.डी.एम.हरवीर सिंह बांसुरी बजा रहे हैं।
हरवीर सिंह से जब हमने इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ये बांसुरी कोई और ही बजा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें कई फोन आए हैं। ये वीडियो किसी बांसुरी वादक बलजिंदर सिंह ‘बल्ली’ का है। बलजिंदर सोशियल मीडिया में भी खासे छाए रहते हैं

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts