वायरल वीडियो : एडीएम के नाम से बांसुरी वादन का वायरल वीडियो।

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के ए.डी.एम.हरवीर सिंह के नाम से एक वायरल वीडियो की हमने पड़ताल की, जिसमें ये तथ्य झूठ साबित हुआ है। देशभर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किसी मंदिर में एक सिख व्यक्ति बांसुरी बजा रहा है। बांसुरी की धुन इतनी सुंदर और दिल […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में नैनीताल जिले के ए.डी.एम.हरवीर सिंह के नाम से एक वायरल वीडियो की हमने पड़ताल की, जिसमें ये तथ्य झूठ साबित हुआ है।
देशभर में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किसी मंदिर में एक सिख व्यक्ति बांसुरी बजा रहा है। बांसुरी की धुन इतनी सुंदर और दिल को छूने वाली है कि सभी भक्त झूमने को मजबूर हो रहे हैं।

https://youtu.be/j6DQbez5xkg

इस पूरे वाकये का वीडियो भी बनाया जा रहा है। ये वीडियो जोरों से देशभर में वायरल हो रहा है। ये वीडियो नैनीताल के जनप्रिय ए.डी.एम.हरवीर सिंह का बताया जा रहा है। ये दावा इसलिए भी दमदार हो गया है, क्योंकि ए.डी.एम.नैनीताल हरवीर सिंह गाना गाने में माहिर हैं। इसमें कहा जा रहा है कि जनप्रिय ए.डी.एम.हरवीर सिंह बांसुरी बजा रहे हैं।
हरवीर सिंह से जब हमने इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ये बांसुरी कोई और ही बजा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें कई फोन आए हैं। ये वीडियो किसी बांसुरी वादक बलजिंदर सिंह ‘बल्ली’ का है। बलजिंदर सोशियल मीडिया में भी खासे छाए रहते हैं

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts