अब एक हजार में गाय खरीद सकेंगे उत्तराखंड के किसान

अब एक हजार रुपए में भी किसान गाय खरीद सकेंगे। कृषकों की आय दोगुनी करने एवं कृषकों को अतिरिक्त रोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से यह योजना शुरू की जा रही है। भारत मिलिट्री डेरी फार्म बन्द हो रहे हैं। इस योजना के तहत उत्तराखण्ड राज्य में दुग्ध सहकारी समितियों को फ्रीजवाल नस्ल की 10 […]

अब एक हजार रुपए में भी किसान गाय खरीद सकेंगे। कृषकों की आय दोगुनी करने एवं कृषकों को अतिरिक्त रोजगार से जोडऩे के उद्देश्य से यह योजना शुरू की जा रही है।
भारत मिलिट्री डेरी फार्म बन्द हो रहे हैं। इस योजना के तहत उत्तराखण्ड राज्य में दुग्ध सहकारी समितियों को फ्रीजवाल नस्ल की 10 हजार गाय प्राप्त होंगे। उक्त गाय का 5-5 पशु समूह बनाकर लाभार्थी पशुपालक को प्रति पशु एक हजार रुपए की दर से गाय प्राप्त होगी।


दुग्ध सहकारी समितियों के सदस्यों के माध्यम से पशु की आपूर्ति की जाएंगी। पशु से संबंधित बीमा पशुधन 50 प्रतिशत सब्सिडी युक्त बीमा के अन्तर्गत लाया जाएगा एवं ट्रासपोर्टेशन लागत कृषक को वहन करना पड़ेगा। निकटतम समितियों के माध्यम से पशु की आपूर्ति की जायेगी। यह सभी पशु उच्च स्तरीय नस्ल के हैं। पशु औसत रूप से अधिक दूध देने वाले हैं। इसके लिए सहकारिता एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने विधान सभा में बैठक की।
यह पहल रंग लाई तो आने वाले दिनों में कृषकों की आय में उत्साहजनक परिणाम देखने को मिल सकेंगे और वे इस पेशे में और अधिक उत्साह से काम करने को प्रेरित होंगे।

पशुपालन विभाग के निदेशक डॉक्टर केके जोशी कहते हैं कि राष्ट्रीय पशुधन बीमा योजना के अंतर्गत पशुओंं  का इंश्योरेंस किया जाएगा। इसमें पशुपालन विभाग सहयोग करेगा। श्री जोशी ने कहा कि इससे निश्चित रूप से किसानों को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रेरणा मिलेगी और वह पशुपालन के क्षेत्र में रोजगार करने में स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकेंगे।

Also Read This

बड़ी खबर: डीएम के आदेश भी नहीं हटा पाए यमुनोत्री धाम से कूड़े के ढेर

यमुना तट पर सफाई अभियान में एकत्र कूड़े के कट्टे बरसात से पहले से पड़े, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानीबड़कोट/उत्तरकाशी, 20 सितंबर 2026।नीरज...

दर्दनाक हादसा: देहरादून में 16 टायरा ट्रक पलटा। एक की मौत,दो घायल 

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा...

Related Posts