अब ओएसडी बनाम मुख्यमंत्री !

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आदेश को अधिकारियों के साथ-साथ अब किचन कैबिनेट ने भी हवा में उड़ाना शुरू कर दिया है। कबीना मंत्री प्रकाश पंत और मदन कौशिक आइएएस अधिकारी नितेश झा, राधिका झा, हरबंस चुग की मौजूदगी में मुख्यमंत्री का दिया आदेश 19 जनवरी 2018 के बाद आज तक भी लागू […]

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आदेश को अधिकारियों के साथ-साथ अब किचन कैबिनेट ने भी हवा में उड़ाना शुरू कर दिया है। कबीना मंत्री प्रकाश पंत और मदन कौशिक आइएएस अधिकारी नितेश झा, राधिका झा, हरबंस चुग की मौजूदगी में मुख्यमंत्री का दिया आदेश 19 जनवरी 2018 के बाद आज तक भी लागू नहीं हुआ । मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने तब प्रदेश भर में लगे अवैध होर्डिंग से शहर की छवि ख़राब होने के साथ साथ पर्यावरण का भी हवाला दिया था।

19 जनवरी को दिए आदेश के बाद ओएसडी धीरेंद्र पंवार ने गणतंत्र दिवस पर अपनी फ़ोटो सहित अवैध होर्डिंग लगाए ।

उसके बाद बसंत पंचमी फिर हिंदी नववर्ष के नाम पर होर्डिंग लगाए ताजा मामला डबल इंजन सरकार के एक साल के कार्यकाल पूरा होने पर डोईवाला विधानसभा में लगवाए तीन सौ अवैध होर्डिंग है । जिस प्रदेश में मुख्यमंत्री के ओएसडी मुख्यमंत्री के आदेश का उल्लंघन करते हों वहाँ बाक़ी का बेलगाम होना स्वाभाविक है।

Also Read This

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...

क्राइम: देहरादून में घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने पाटल से गले पर किया वार

Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सनसनीखेज मामला सामने आया है। डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद के दौरान एक पति पर अपनी...

Related Posts