उत्तराखंड का लाल आतंकवादी हमले मे शहीद

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट का जवान जम्मू कश्मीर में शहीद हो गया है । इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही परिवार सहित गाँव में शोक छा गया। गंगोलीहाट के बुंगली क्षेत्र के बदेनाकुण्ड गाँव निवासी राजेन्द्र सिंह बुंगली शुक्रवार को अनन्तनाग जिले के काजीकुंदाताल में पैट्रोलिंग दल के साथ […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट का जवान जम्मू कश्मीर में शहीद हो गया है । इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही परिवार सहित गाँव में शोक छा गया।
गंगोलीहाट के बुंगली क्षेत्र के बदेनाकुण्ड गाँव निवासी राजेन्द्र सिंह बुंगली शुक्रवार को अनन्तनाग जिले के काजीकुंदाताल में पैट्रोलिंग दल के साथ था। इसी दौरान आतंकवादी हमला हो गया। इस दौरान आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना ने आतंकवादियों को मार गिराया। मुठभेड़ में राजेंद्र सिंह शहीद हो गया। 23 वर्षीय शहीद राजेन्द्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह परिवार का इकलौता पुत्र था। उसकी तीन बहने हैं जिसमे एक की शादी हो गई है। शहीद के पिता चंद्र सिंह और माता मोहिनी देवी इस खबर के बाद से ही सदमे में है। राजेन्द्र सिंह तीन वर्ष पूर्व सेना में भर्ती हुआ था और वह वर्तमान में जाट रेजीमेंट में तैनात था। उसकी पोस्टिंग 15 दिन पहले ही जम्मू कश्मीर में हुई थी। शहादत की खबर मिलते ही परिवार समेत पूरे गाँव में शोक छाया है। प्रशासन के अनुसार शहीद का पार्थिव शरीर के शनिवार तक पहुंचने की उम्मीद है। राजेन्द्र दीवाली में घर आने वाला था। अब कल उसका पार्थिव शरीर पहुंचने की उम्मीद है ।

Also Read This

बिग ब्रेकिंग : ज्योलीकोट दूषित पेयजल मामले में बड़ा एक्शन । ये 6 अधिकारी निलंबित

Nainital News: ज्योलीकोट में दूषित पेयजल से दो लोगों की मौत और 400 से अधिक लोगों के बीमार पड़ने के मामले में शासन ने...

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

Related Posts