ऋण माफी को उग्र किसानों का जुलूस

नीरज उत्तराखंडी पुरोला। किसानों ने कृषि ऋण माफ करने की माँग को लेकर पुरोला बाजार में जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए तहसील प्रांगण में पहुँचे तथा मुख्यमंत्री एवम प्रधानमंत्री को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि कई बार कृषि ऋण माफ के लिए आंदोलन किये गए, लेकिन […]

नीरज उत्तराखंडी

पुरोला। किसानों ने कृषि ऋण माफ करने की माँग को लेकर पुरोला बाजार में जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए तहसील प्रांगण में पहुँचे तथा मुख्यमंत्री एवम प्रधानमंत्री को उपजिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में किसानों ने कहा कि कई बार कृषि ऋण माफ के लिए आंदोलन किये गए, लेकिन सरकार हर बार अनसुनी करती आ रही है । हर वर्ष कभी सूखे से तो कभी अतिवृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। जिस कारण पिछले कई वर्षों से किसान अपना ऋण नहीं चुका पा रहे हैं।
वहीं पुरोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अल्ट्रासाउंड मशीन की माँग भी किसानों द्वारा ज्ञापन में रखी गयी और कहा गया कि क्षेत्र की गरीब जनता को एक छोटे से परीक्षण के लिए हजारों रुपये खर्च कर देहरादून जाना पड़ता है।

किसान संगठन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार ने कहा कि यदि सरकार उनकी मांग पर शीघ्र अमल नहीं करती है तो 15 जुलाई से उग्र आन्दोलन के साथ आमरण अनशन करेंगे।ज्ञापन देने वालों में किसान संगठन के अध्यक्ष प्रकाश कुमार, सुरेश कुमार, राकेश, धीरज मोहन, बीरेंद्र लाल, भागचंद, राजुली, बामो देवी आदि दर्जनों किसान उपस्थित थे।

Also Read This

बड़ी खबर : नेपाल आपदा के बाद प्रशासन का अलर्ट, कैलाश मानसरोवर यात्रियों की मांगी जानकारी

उत्तरकाशी। 28 अगस्त 2026।नीरज उत्तराखंडी नेपाल में आई आपदा के बीच उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने जनपद के नागरिकों से महत्वपूर्ण अपील जारी की है। प्रशासन...

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का आईआईटी दिल्ली के साथ एमओयू,इंजीनियरिंग छात्र-छात्राओं को मिलेगा लाभ

एआई, आधुनिक कृषि, हेल्थ साइंसेज और अत्याधुनिक अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर आगे बढ़ेंगे दोनों संस्थान एसजीआरआरयू में जश्न का माहौल बंटी मिठाईयां ...

Related Posts