एक्सक्लूसिव: कोटद्वार में भाजपाइयों की पूर्व सैनिकों से भिडंत

मनोज नौडियाल अभी एक गरीब महिला की जमीन कब्जाने और एक कार्यकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि आज कोटद्वार दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने पूर्व सैनिकों और भाजपा जिला महामंत्री का विवाद हो गया। जिसके चलते गेस्ट हाउस में दंगल का महासंग्राम का […]

मनोज नौडियाल
अभी एक गरीब महिला की जमीन कब्जाने और एक कार्यकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि आज कोटद्वार दौरे पर पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के सामने पूर्व सैनिकों और भाजपा जिला महामंत्री का विवाद हो गया। जिसके चलते गेस्ट हाउस में दंगल का महासंग्राम का दृश्य बन गया। कुछ देर पहले अजय भट्ट ने कोटद्वार  पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर के लोकसभा चुनाव में सहयोग करने की अपील की थी।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/wOfB3JsgOAs

भाजपा जिला पौड़ी गढ़वाल का विवादों से पीछा छूटने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन विवादों के भंवर में भाजपा पौड़ी के जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री के साथ विवाद खड़ा हो जाता है।
यहां पर पूर्व सैनिक पहले से ही एकत्र थे। जब पूर्व सैनिकों ने प्रदेश अध्यक्ष से मिलने कि कोशिश की तो इसी दौरान भाजपा के जिला महामंत्री और कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व सैनिकों के साथ अभद्र व्यव्हार किया। जिससे वन विश्राम गृह दंगल का मंच बन गया और भाजपा कार्यक्रता पूर्व सैनिकों के साथ मारपीट करने के लिए उतारू हो गये।

यह सब घटनाक्रम प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट के सामने हुआ।  पूर्व सैनिको ने कहा ने कहा कि वे प्रदेश अध्यक्ष से लोक सभा के चुनाव के बारे में चर्चा करने आये थे कि किस तरह से पार्टी को तैयार किया जाए ! लेकिन इसी दौरान भाजपा के लोगों ने ड्रामा खड़ा कर दिया और पूर्व सैनिकों के साथ अभद्र व्यवहार किया।

पुर्व सैनिको ने भाजपा को मौकापरस्त बताते  हुए कहा कि पूर्व सैनिकों को बदनाम करके कुछ लोग पार्टी का नुकसान करना चाहते हैं, जिससे पूर्व सैनिक आहत हुए हैं।

वहीं इस पुरे घटनाक्रम में प्रदेश अध्यक्ष से दूरी बनाते हुए कहा कि “यह पूर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं  का स्थानीय मामला है, जिससे हमारा कोई सम्बंध नही है। हमने दोनो पक्षों से बात की पुर्व सैनिक हमारे हैं और कार्यकर्ता भी हमारे हैं।”

पुर्व सैनिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की आपसी तनातनी का असर लोक सभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। अभी इसका ताजा खामियाजा भाजपा को निकाय चुनाव कोटद्वार में भी देखने को मिला था ! लेकिन इसके बावजूद भाजपा के पदाधिकारी पूर्व सैनिकों के साथ अभद्र व्यवहार करने से बाज नही आ रहे हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग : ज्यूलिकोट दूषित पानी मामले में हाईकोर्ट सख्त,आदेशों के अनुपालन की रिपोर्ट तलब

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती ज्यूलिकोट और आसपास के क्षेत्रों में दूषित पेयजल की समस्या से जुड़ी जनहित याचिका (PIL) पर उत्तराखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई।...

घास काट रही महिला पर भालू का हमला, पैर चबा डाला;बमुश्किल बची जान

पिथौरागढ़: बेरीनाग विकासखंड के पांखू क्षेत्र के डाडल गांव में घास काटने गई 52 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में...

Related Posts