एक्सक्लूसिव : चिकित्सा वाहन मे लगी आग।

जगदम्बा कोठारी/ रूद्रप्रयाग जनपद मुख्यालय के गुलाब राय मैदान के नजदीक खड़ा स्वास्थय विभाग के सचल चिकित्सा वाहन पर अचानक आग लग उठी और वह धू धू कर जलने लगा। देखिए वीडियो  https://youtu.be/KGGsm3x0B00 वाहन को जलता देख कुछ स्थानीय युवकों ने इसकी सूचना तत्काल दमकल कर्मियों को दी। स्थानीय युवकों का आरोप है कि आग […]

जगदम्बा कोठारी/ रूद्रप्रयाग
जनपद मुख्यालय के गुलाब राय मैदान के नजदीक खड़ा स्वास्थय विभाग के सचल चिकित्सा वाहन पर अचानक आग लग उठी और वह धू धू कर जलने लगा।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/KGGsm3x0B00

वाहन को जलता देख कुछ स्थानीय युवकों ने इसकी सूचना तत्काल दमकल कर्मियों को दी। स्थानीय युवकों का आरोप है कि आग लगने के तुरंत बाद ही दमकल विभाग को सूचना दे दी गयी थी लेकिन दमकल वाहन देरी से पहुंचा, तब तक वाहन के साथ अन्दर रखी मशीनरी जलकर स्वाहा हो चुकी थी। नाम न छापने की शर्त पर प्रत्यक्ष दर्शी बताते हैं कि यह सचल चिकित्सा वाहन लम्बे समय से इसी स्थान पर खड़ा था, जिसकी सूचना स्वास्थय विभाग को भी थी।

आज शाम 5 बजे करीब कुछ शराबी इस वाहन के पीछे शराब पी रहे थे तो संभवत: उन्ही की खुराफत के चलते इस वाहन मे आग लगी है।
बहराल आग लगने का कारण चाहे कुछ भी हो लेकिन इस घटना मे सचल चिकित्सा वाहन के जलने से स्वास्थय विभाग को लगभग 70 लाख का नुकसान हुआ है। जब इस विषय मे पर्वतजन ने जनपद के सीएमओ से वार्ता करनी चाही तो उनसे संपर्क नहीं हो सका।
यहां बता दे कि 108 की तर्ज पर ही सचल चिकित्सा वाहन दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों मे रोगियों को घर घर जाकर निशुल्क चैकअप कर दवाइयां वितरण करता है। इस एक वाहन की कीमत लगभग 50 लाख से 90 लाख तक होती है और लम्बे समय से सड़क किनारे खड़ा यह वाहन स्वास्थय विभाग पर कई बडे़ सवाल खड़ा करता है।

Also Read This

घास काट रही महिला पर भालू का हमला, पैर चबा डाला;बमुश्किल बची जान

पिथौरागढ़: बेरीनाग विकासखंड के पांखू क्षेत्र के डाडल गांव में घास काटने गई 52 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में...

बड़ी खबर: हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा-सिपाही समेत चार को किया गिरफ्तार । जानिए मामला

हिमाचल पुलिस ने रुद्रपुर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाली, आबकारी विभाग के दरोगा, कांस्टेबल समेत चार लोगों पर कार्रवाई; दरोगा और कांस्टेबल निलंबित रुद्रपुर: शिमला में...

Related Posts