एक्सक्लूसिव: जानिए जजों के तबादले।कहाँ से कहाँ

कमल जगाती, नैनीताल  उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जर्नल नरेंद्र दत्त बने नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ।चमोली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत को उच्च न्यायालय का रजिस्ट्रार जर्नल बनाया गया है । उन्हें 16 अगस्त को चार्ज लेने के आदेश हुए हैं । हर्रिद्वार के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र सिंह […]

कमल जगाती, नैनीताल 

उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जर्नल नरेंद्र दत्त बने नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश ।चमोली के जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप पंत को उच्च न्यायालय का रजिस्ट्रार जर्नल बनाया गया है । उन्हें 16 अगस्त को चार्ज लेने के आदेश हुए हैं ।
हर्रिद्वार के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेन्द्र सिंह बने जिला एवं सत्र न्यायाधीश चमोली । विवेक भारती शर्मा को उत्तराखण्ड ज्यूडिशियल अकादमी, भवाली के निदेशक पद से जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरिद्वार के पद पर स्थानांतरण किया गया है । नैनीताल के जिला एवं सत्र न्यायाधीश सी.पी.बिजल्वाण को उच्च न्यायालय का पी.आर.ओ.बनाया गया है ।
स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी के सदस्य सचिव प्रशांत जोशी को निदेशक उत्तराखण्ड ज्यूडिशियल अकादमी, भवाली का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है ।
कोर्ट के आदेश के बाद रजिस्ट्रार इंफ्रास्ट्रक्चर अनुज कुमार संगल के पत्र में लिखा गया है कि इस आदेश को तत्काल अमल में लाया जाए।

Also Read This

मौसम ब्रेकिंग : अगले 48 घंटे में भारी बारिश का खतरा, दून समेत कई जिलों में अलर्ट 

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में 9 और 10 अगस्त...

एक्शन : नंदा की चौकी पुल एप्रोच रोड मामले में हिमालयन कंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलबिंत

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र में नंदा की चौकी के पास टौंस नदी पर बने पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में लोक निर्माण...

Related Posts