एक्सक्लूसिव: टीचर ने किया छात्रा से बलात्कार। ब्लैक मेल किया। गिरफ्तार 

पौड़ी गढ़वाल के एग्रीकल्चर कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ अध्यापक द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। छात्रा के पिता ने कल 13 अक्टूबर को पटेल नगर थाने में तहरीर दी कि कैलाशपति नाम के टीचर को वर्ष 2018 में कॉलेज से बर्खास्त कर दिया गया था किंतु जुलाई 2018 में […]

पौड़ी गढ़वाल के एग्रीकल्चर कॉलेज में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ अध्यापक द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है।
छात्रा के पिता ने कल 13 अक्टूबर को पटेल नगर थाने में तहरीर दी कि कैलाशपति नाम के टीचर को वर्ष 2018 में कॉलेज से बर्खास्त कर दिया गया था किंतु जुलाई 2018 में जब उनकी लड़की छुट्टी पर घर आई हुई थी तो एक दिन उसके टीचर कैलाश सती का फोन आया और उसने बताया कि वह देहरादून में कारगी पटेल नगर में रह रहा है और उनकी छात्रा से मिलने की जिद करने लगा। इस पर जब छात्रा द्वारा मना किया गया तो इसके द्वारा इसकी पूर्व में खींची गई फोटो उसके रिश्तेदारों में वायरल करने की धमकी दी गई, जिस पर छात्रा उसके बताये अनुसार कारगी पटेल नगर उसके घर पर गई, जहां पर उसके द्वारा छात्रा के साथ डरा धमकाकर शारीरिक संबंध बनाए और धमकी दी कि अगर यह बात उसके द्वारा किसी को बताई गयी तो वह उसे तथा परिजनों को जान से मार देगा।
इस संबंध में थाना पटेलनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 419/18 धारा 376/506 आईपीसी पंजीकृत किया गया है।  विवेचना के दौरान आज दिनांक 14/10/18 को अभियुक्त कैलाश सती पुत्र परमानंद सती निवासी ग्राम हरसन पोस्ट ऑफिस हरीपुर, बाजपुर जनपद उधमसिंह नगर हाल निवासी विद्या विहार फेस 2, कारगी थाना पटेलनगर को गिरफ़्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts