एक्सक्लूसिव: पुरोला से गायब छात्रा मेरठ नारी निकेतन से बरामद

3 जनवरी सुबह घर से कालेज गई थी छात्रा यूपी पुलिस को कैराना सडक में घुमती मिली 
छात्रा, महिला हेल्प लाईन ने नारी निकेतन भेजा
मेडीकल में बलात्कार की पुष्टि
गांव की एक महिला पर बहला फुसलाकर फरार करने का आरोप।
आरोपी  महिला व शामली के युवक के खिलाफ पोक्सो में एक्ट मुकदमा दर्ज

नीरज उत्तराखण्डी

पुरोला।  प्रंखड के एक गांव की  8 वीं कक्षा में पढनें वाली  नाबालिग तीन सप्ताह से गायब  छात्रा को पुलिस ने  बीते शुक्रवार को यूपी मेरठ नारी निकेतन से बरामद कर लिया है। पुलिस ने रविवार को छात्रा का जिला चिकित्सालय उतरकाशी में मेडिकल कराया, जहां चिकित्सा जांच में बलात्कार की पुष्टि के बाद आरोपित महिला व शामली उतर  प्रदेश के  एक युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर  छात्रा का मजिस्ट्रेट के  सामनें 164 के बयान को भेजा गया है।

ज्ञातव्य है कि इसी महीनें 3 जनवरी को  पुरोला प्रखंड के एक गांव की 8वीं कक्षा में अध्यनरत  नाबालिग छात्रा कालेज के बाद पुरोला कसबे में चाचा के घर जाने की बात कह कर रास्ते से अचानक गायब हो गई। दो दिन बाद छात्रा जब अपने चाचा के घर नहीं  पंहुची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर थाना पुरोला में गांव की ही महिला पर छात्रा को बहला फुसलाकर गायब करनें का आरोप लगाया।  तहरीर में छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि छात्रा का गांव में पडोस की महिला के घर काफी आनाजाना था तथा उसी पर छात्रा को गायब करनें का शक है। महिला पर पुलिस का शक तब और गहरा गया, जब छात्रा के गायब होने के दूसरे दिन महिला भी गांव से गायब हो गई।

दूसरी ओर पुलिस ने छात्रा के मोबाईल की लोकेशन सर्च के आधार पर खोजबीन कर ही रही थी कि मेरठ नारी निकेतन से पुलिस को छात्रा की मौजूदगी की सूचना मिली, जिस पर पुलिस न्यायालय से आदेश लेकर छात्रा को मेरठ से बरामद कर शुक्रवार पुरोला लाकर  घटना के मामले में पूछताछ करनें में जुट। छात्रा ने बताया कि पडोस की राजकुमारी ने 3 जनवरी को अपनें किसी परिचित युवक से फोन पर बात करानें के बाद सुबह पुरोला-सहारनपुर जाने वाली बस में हुडोली से बीठा दिया। सहारनपुर में उसे खुरगान थाना कैराना शामली का सरबर नामक युवक उसे घर ले गया। तीन दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया, बाद में आरोपित महिला के फोन आने पर युवक ने पुलिस  डर से कैराना में छोड़ दिया। जहां से पुलिस ने पूछताछ के बाद नारी निकेतन  मेरठ भेज दिया।

मामले के जांच अधिकारी एसआई  नवीन कुमार ने  बताया कि पीडिता  को बीते शुक्रवार को नारी निकेतन मेरठ से बरामद कर लिया गया है। रविवार को  मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि हुई है। आरोपित गांव की  महिला समेत सरबर पुत्र खुर्शीद खुरगाना थाना कैराना शामली यूपी के विरुद्ध पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।  मंगलवार को पीडिता के मजिस्ट्रेटी बयान के बाद आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी को पुलिस टीम रवाना की जायेगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts