एक्सक्लूसिव : मदरसे के अध्यापक ने छात्र से किया दुष्कर्म

देहरादून के तेलीवाला मदरसे में पढ़ाने वाले अध्यापक मोहम्मद शौकीन रजा ने मदरसे में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र से दुष्कर्म कर डाला। यह घटना 20 जनवरी रात की है। इस पर कल 23 जनवरी को छात्र के पिता ने डोईवाला थाने में मदरसे के अध्यापक के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया। पिता के प्रार्थना पत्र के […]

देहरादून के तेलीवाला मदरसे में पढ़ाने वाले अध्यापक मोहम्मद शौकीन रजा ने मदरसे में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र से दुष्कर्म कर डाला।

यह घटना 20 जनवरी रात की है। इस पर कल 23 जनवरी को छात्र के पिता ने डोईवाला थाने में मदरसे के अध्यापक के खिलाफ मुकदमा लिखा दिया।

पिता के प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 20/19 धारा 377/506 भादवि व 5/6 पोक्सो अधिनियम बनाम शौकीन रजा पंजीकृत कर विवेचना महिला उपनिरीक्षक विनीता बेलवाल के सुपुर्द की गयी है।

बच्चों से संबंधित अपराध होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सदर देहरादून द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया किया गया। जिस पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला के निकट पर्यवेक्षण में व  वरिष्ठ उपनिरीक्षक डोईवाला के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई।

गठित टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त मोहम्मद शौकीन रजा पुत्र जाहिद हुसैन निवासी ग्राम ढकिया थाना डिलारी जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 24 वर्ष को डोईवाला मदरसे के बाहर से गिरफ्तार कर लिया।।अभियुक्त को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts