एक्सक्लूसिव: मृत्युंजय मिश्रा की कुल सचिव पद पर वापसी

कुलदीप एस. राणा उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सरकार द्वारा मृत्युंजय मिश्रा के शासन में अटैचमेंट के आदेश को निरस्त कर दिया है। लगभग 6 माह पूर्व उत्तखण्ड शासन द्वारा अनियमितताओं के आरोपों से घिरे मृत्युन्जय मिश्रा  को विरोध के चलते विवि के रजिस्ट्रार पद से हटा कर शासन से अटैच कर दिया था। मिश्रा ने […]

कुलदीप एस. राणा

उत्तराखंड हाई कोर्ट ने सरकार द्वारा मृत्युंजय मिश्रा के शासन में अटैचमेंट के आदेश को निरस्त कर दिया है। लगभग 6 माह पूर्व उत्तखण्ड शासन द्वारा अनियमितताओं के आरोपों से घिरे मृत्युन्जय मिश्रा  को विरोध के चलते विवि के रजिस्ट्रार पद से हटा कर शासन से अटैच कर दिया था।

मिश्रा ने शासन के आदेश को हाई कोर्ट में चुनोती देते हुए वाद दाखिल कर दिया था,  जिस पर जस्टिस राजीव शर्मा व जस्टिस मनोज तिवारी की खंडपीठ ने मिश्रा के पक्ष में निर्णय देते हुए शासन के अटैचमेंट आदेश को निरस्त करते हुए कहा कि मृत्युंजय मिश्रा आयुर्वेदिक विवि के अधिकारी हैं और उन्हें पद के अनुरूप सारी सुविधाएं व अधिकार वापस दिए जाएं।
हाई कोर्ट द्वारा अपने पक्ष में निर्णय आ जाने के बाद मृत्युंजय मिश्रा ने तत्काल ही विवि में जाकर कुलसचिव का पदभार ग्रहण भी कर लिया है।
 मिश्रा के कुलसचिव पद पर जॉइन करने से विवि में विवादास्पद स्थिति उत्पन्न हो गयी है।  पहले से ही डॉ. राजेश अड़ाना विवि में कुलसचिव का दायित्व संभाले हुए हैं। ऐसे में अब विवि मे दो-दो कुलसचिव हो गए हैं। ऐसी स्थिति में अब दोनों में से कौन कुलसचिव होगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts