एक्सक्लूसिव: ये रही हनी ट्रैप की लुटेरी हसीना और उसकी गैंग

11 जनवरी को निशांत जैन पुत्र श्री अशोक जैन निवासी 101 रॉयल पैलेस इन्द्रबाबा  मार्ग राजपुर देहरादून  द्वारा लिखित तहरीर दी थी कि प्रार्थी अपने परिवार के साथ रॉयल पैलेस मे निवास करता है। प्रार्थी प्राॅपर्टी का कार्य करता है। प्रार्थी की कई साइट चल रही है जिसमें बिलडर फ्लोर बन रहे हैं। दिनांक 9/1/19 को समय करीब 4 बजे शाम में मोबाइल नमबर 6396836620 पर मोबाइल न. 7409186774 से काल आया जिस पर एक लड़की बोली और मुझे कहा कि आप फ्लैट का काम करते है तो मैने हां कहा और कहा फ्लेट बेचता हूं। तब मुझसे 2- 3 बार बात की तथा उस लड़की ने अपना Watsapp नंबर भी दिया अगले दिन दि. -10/1/19 के watsapp पे बात हुई तब मैने अलग  अलग फ्लैट दिखाने को बताया और मै अपनी गाडी fortuner UK07BU 5157 White colour से IT PARK पंहुचा तो वह लड़की वहां मिली बातों बातों में उसने मुझे फंसा लिया और IT Park  से सहस्त्रधारा क्रोसिंग की ओर चल दिये कुछ दूरी पर जाकर उसने बताया कि मेरा फ्लैट यहीं है वहां चलते हैं।” मै अपनी गाडी सड़क पर खडी कर उसके साथ बाईं तरफ अन्दर बने  फ्लैट 1st floor पे पंहुचा तो कुछ समय बाद अचानक 3-4  लड़कों ने जिन्होने मुँह ढक रखे थे। अचानक मुझ पर हमला कर दिया और एक के द्वारा हाथ में लिये तमन्चे की हथ्थी मेरे सिर पर मारी मै गिर गया और मुझ चारों ने पकड़ कर हाथ व मुंह बांध दिया और मुंह पर टेप लगा दिया तथा मुझे लेकर फ्लैट से उतारकर मेरी चाबी छीन कर तथा गाडी को एक अपराधी फ्लैट के पास ले आ और मुझे मेरी गाडी में डालकर गाडी को स्वयं चलाकर सहस्त्रधारा क्रोसिंग व महाराणा प्रताप चोक होते हुये थानो रोड़ पर चल दिये आगे जाकर बड़ाशी गांव के रास्ते में गाड़ी रोक दी तथा 4 अंगूठी, 1 ब्रेसलेट, 2 मोबाइल व ₹ 10000/- छीन लिये और मुझे छोड़कर भाग गए । श्रीमान आवेदक द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर तत्काल थाना राजपुर पर मु.अ.सं. 05/19 धारा 394 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया घटना की गम्भीरता को देखते हुये  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर व श्रीमान क्षेत्राधिकारी मसूरी महोदय के प्रयवेक्षण में टीम गठित की गयी व S.O.G. की सहायता से शीघ्र पतारसी- सुरागरसी करते हुये तथा सर्विलांस की सहायता से दिनांक 15/01/19 को घटना से सम्बन्धित अभियुक्त प्रियंका विश्वास पुत्री श्री प्रवीर विश्वास नि.  दुर्गापुर थाना अरविन्दघोष, जिला आसनसौल, पश्चिम बंगाल व सह अभियुक्त हिमांशु नेगी पुत्र श्री नरेन्द्र सिंह नेगी नि. H.N. 347 वार्ड 2 राजेश्वरनगर को गिरफ्तार किया गया जिन्होने बताया कि हम घटना के बाद फ्लैट से भाग गये थे आज हम अपना सामान पैक करके जाने वाले थे तथा साथ ही बताया कि हमारे साथ वाले स्कोडा गाड़ी नं. PB65AK-5814 से हमे लेने के लिये आयेंगे। विस्तृत पूछताछ द्वारा दी गयी सूचना पर सह अभियुक्तगण कम्रश: (1)- निखिल पुत्र सुनील कुमार (2)- शिवा कम्बोज पुत्र मनोज कम्बोज (3)- हिमाँशु कम्बोज पुत्र बिजेन्द्र कम्बोज को मय घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या- PB65AK-5814 स्कोडा रैपिड, मय माल मय अस्लाह के सहस्त्रधारा जाने वाली रोड पर समय 20.10 बजे गिरफ्तार किया गया ।

 

पूछताछ का विवरण

अभियुक्तगणों द्वारा विस्तृत पूछताछ कर बताया कि हम लोगों ने प्रियंका को एक फ्लैट लेना था जिसमें उसके द्वारा 5 लाख रुपये पेशगी मे दिये थे तथा 11 लाख रुपये और देने थे तब इन लोगों ने  प्लान बनाया तथा प्रिंयका विश्वास ने अपने साथी हिमांशु नेगी की मदद से निशांत जैन को कॉल करके फंसाया तथा काम को अन्जाम देने हेतू निखिल कम्बोज, शिवा कम्बोज, हिमांशु कम्बोज, रवि कम्बोज को मेरठ से बुलाकर घटना को अन्जाम दिया गया तथा इस काम के बाद और लोगो को भी इस प्रकार फंसा कर पैसे कमाने की योजना इनके द्वारा बनायी गयी तथा साथ भी यह भी जानकारी प्राप्त हुयी है कि शिवा कम्बोज, हिमांशु कम्बोज व रवि कम्बोज द्वारा इन्द्रापुरम गाजियाबाद से लूट की घटना कर क्रेटा गाड़ी लूटी गयी थी जिसके द्वारा भी इस घटना को अन्जाम दिया गया है अभियुक्त रवि कम्बोज की गिरफ्तारी व घटना में प्रयुक्त वाहन व माल की बरामदगी हेतु टीम प्रयासरत है, वाहन लूट के सम्बन्ध में थाना इन्द्रापुरम पर मु.अ.सं. 48/19 धारा 392 भादवि पंजीकृत है ।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts