एक्सक्लूसिव: राज्यपाल की स्पीड से विपक्ष का सदन से वॉकआउट

आज शुरू हुए बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए लोक लुभावन बजट के बाद उसे उत्तराखंड में धरातल पर उतारने को आगे आई सरकार तब असहज हो गई, जब स्पीड को लेकर जनता के सवालों से घिरी डबल इंजन की सरकार आज तक घिर गई, जब महामहिम राज्यपाल ने […]

आज शुरू हुए बजट सत्र की शुरुआत हंगामेदार रही। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए लोक लुभावन बजट के बाद उसे उत्तराखंड में धरातल पर उतारने को आगे आई सरकार तब असहज हो गई, जब स्पीड को लेकर जनता के सवालों से घिरी डबल इंजन की सरकार आज तक घिर गई, जब महामहिम राज्यपाल ने 11 बजे की बजाय १0:56 पर ही अभिभाषण पढऩा शुरू कर दिया।
विपक्ष ने इस पर भारी आपत्ति जताई और इसे संसदीय परंपराओं का न सिर्फ उल्लंघन माना, बल्कि इसे लोकतंत्र के खिलाफ भी बताया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए आज राज्यपाल के अभिभाषण का सहारा लेने लगी है और विपक्ष कोई सवाल नहीं उठा पाए। इसके लिए तय समय से पहले ही राज्यपाल का अभिभाषण शुरू कर दिया गया। सरकार द्वारा दिखाई गई इस तेजी के बाद विपक्ष के विधायक सदन के बाहर धरने पर बैठ गए। विधायकों का कहना है कि विपक्ष की आवाज दबाने का यह षड्यंत्र है, जिसे किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। काफी देर तक विपक्ष के हंगामे के चलते सदन को 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

Also Read This

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 1 लाख रुपये का जुर्माना

देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ यौन अपराध के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी...

Related Posts