एक्सक्लूसिव वीडियो:कमरे मे कैद हुआ गुलदार

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड में पिथौरागढ़ के कनालीछीना इलाके के अस्कोडा़ गांव मे एक गुलदार कमरे मे कैद हो गया है। इलाके मे लम्बे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ था। देखिए वीडियो  https://youtu.be/IzBaeX6x3Tk  बीती रात भी गुलदार ने घात लगाकर गांव के रहने वाले कनाली छीना विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख प्रंशात भण्डारी […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में पिथौरागढ़ के कनालीछीना इलाके के अस्कोडा़ गांव मे एक गुलदार कमरे मे कैद हो गया है। इलाके मे लम्बे समय से गुलदार का आतंक बना हुआ था।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/IzBaeX6x3Tk

 बीती रात भी गुलदार ने घात लगाकर गांव के रहने वाले कनाली छीना विकास खण्ड के ब्लाक प्रमुख प्रंशात भण्डारी के कुत्ते पर हमला कर दिया। कुत्ते के शोर मचाने पर जैसे ही प्रशांत घर से बाहर निकले, उनका सामना गुलदार से हो गया। कमरे का दरवाजा खुला होने और शोर मचाने पर गुलदार कमरे मे घुस गया। भंडारी ने दरवाजा बाहर सें बंद कर दिया।
इस घटना की जानकारी रात को ही वन विभाग को दे दी गई। आज सुबह वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। वन विभाग द्वारा गुलदार को रेस्क्यू किया जाएगा। गुलदार के कमरे मे कैद होने से जहां ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। लोगों के लिये गुलदार का इस तरीके से कमरे मे बंद होन कौतुहल का विषय बना हुआ है।
 इससे पहले भी एक वर्ष पूर्व नैनीताल के जंगलिया गांव और कोटाबाग क्षेत्र में कुत्ते का पीछा करते हुए कमरे में घुसे गुलदार को कैद कर लिया गया था जिन्हें बाद में पिंजरे में रखकर जंगल में छोड़ा गया था।

Also Read This

भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज। गंगा से गंगासागर तक चलेगा नशामुक्त भारत अभियान

माणा/चमोली। देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र और भारत के प्रथम गांव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज किया गया।बद्री विशाल की धरती पर...

बड़ी खबर: सफलतापूर्वक संपन्न हुई UKSSSC की ये परीक्षा, 80% अभ्यर्थी रहे उपस्थित

देहरादून, 20 सितंबर 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से विज्ञापन संख्या-74/उ0अ0से0च0आ0/2025 के तहत विभिन्न पदों के लिए आयोजित लिखित प्रतियोगी...

Related Posts