एक्सक्लूसिव वीडियो: कर्मचारी का सिर मूंडा, जमकर पिटाई

कमल जगाती, नैनीताल  उत्तराखण्ड के रुद्रपुर की एक कंपनी में मोबाइल चोरी के आरोपी की लाठी दण्डों से पिटाई और सिर मुंडन कराने का वीडियो वायरल। पीड़ित की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी। देखिए वीडियो  https://youtu.be/djpcgrz6p94       उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित सिडकुल फैक्ट्री में कर्मचारी की […]

कमल जगाती, नैनीताल
 उत्तराखण्ड के रुद्रपुर की एक कंपनी में मोबाइल चोरी के आरोपी की लाठी दण्डों से पिटाई और सिर मुंडन कराने का वीडियो वायरल। पीड़ित की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/djpcgrz6p94

      उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित सिडकुल फैक्ट्री में कर्मचारी की बेरहमी से पिटाई और बाल काटने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हडकंम्प मच गया है । वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है की कंपनी के अधिकारी न केवल मोबाइल चोरी के आरोपी कर्मचारी को बेरहमी से पीट रहे हैं, उसे भद्दी भद्दी गालियां दी रहे हैं बल्कि उसके कपड़े उतरवाकर उसके बाल भी काटते हुए नजर आ रहे हैं।
 वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित ने सिडकुल चौकी में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई है। वीडियो सिडकुल की टैकनो क्रेट प्लांट का बताया जा रहा है। वीडियो में फैक्ट्री के कुछ अधिकारी एक कर्मचारी को घेरे हुए हैं और उसे बारी-बारी से डंडे से बेरहमी से पीट रहे हैं। पीड़ित कर्मचारी उनके आगे रो-रोकर गिड़गिड़ा रहा है, लेकिन फैक्ट्री के अधिकारी उसके साथ अभद्रता करते हुए उसके कपड़े उतरवाते दिख रहे हैं।
कपड़े उतरवाने के बाद पीड़ित कर्मचारी के बाल भी काटे गए हैं। बताया जा रहा है कि मामला 28 सितम्बर का है जब पीड़ित व्यक्ति फैक्ट्री में था । तभी उसे एक मोबाइल पडा हुआ मिला जिसे वो उठाकर किचन में रख आया । कुछ देर बाद कंपनी के दो अधिकारियों ने उस युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए जम कर पिटाई कर दी।
इतना ही नहीं इन कर्मचारियों ने उसे भद्दी भद्दी गालियां भी दी और उसके कपड़े खुलवाने के बाद उसके सिर के बाल काट दिए। उसका विडियो भी बनाया गया जिसे बाद में वायरल कर दिया गया।
वहीं पीड़ित की शिकायत पर सिडकुल चौकी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर: सैन्यधाम के मुद्दे पर कांग्रेस मुखर । पूर्व सैनिक विभाग ने उठाए परियोजना की लागत और निर्माण प्रगति पर सवाल

Dehradun News: कांग्रेस ने सैन्यधाम की लागत, खर्च, टेंडर और निर्माण कार्य का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की; स्वतंत्र जांच की भी उठी...

भालुओं का बढ़ता आतंक: सेब बागानों में तबाही, वनकर्मी पर हमला

मसरी-भीतरी-सदना में सेब के पेड़ तोड़कर फसल चौपट, नटीण गांव में वनकर्मी गंभीर घायल पार्क प्रशासन से बागवानों ने मुआवजे और घेरबाड़ की...

Related Posts