एक्सक्लूसिव वीडियो: कैंसर को मात देकर लौटी पूर्व विधायक, अब चलाएंगी ‘कैंसर जागरुकता अभियान’ 

संदीप भट्टकोटी, रूद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड की केदारनाथ विधानसभा से दस साल तक विधायक रही तेज तर्रार नेत्री शैलारानी रावत को नई जिदंगी तो मिली ही, साथ ही उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को मात देकर यह भी साबित कर दिया कि हिम्मत और दृढ इच्छा शक्ति के आगे बड़े से बड़ा संकट भी टल जाता है। शैला […]

संदीप भट्टकोटी, रूद्रप्रयाग।
उत्तराखण्ड की केदारनाथ विधानसभा से दस साल तक विधायक रही तेज तर्रार नेत्री शैलारानी रावत को नई जिदंगी तो मिली ही, साथ ही उन्होंने कैंसर जैसी बीमारी को मात देकर यह भी साबित कर दिया कि हिम्मत और दृढ इच्छा शक्ति के आगे बड़े से बड़ा संकट भी टल जाता है।
शैला रानी ने कहा कि सबसे पहला काम उनका यह होगा कि कैंसर की बीमारी से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को जागरूक करना और इसके लिए वह क्षेत्र में जगह-जगह कैंप लगाएंगी।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/8dxGoTChpaw

 लंबे समय बाद जब शैला रानी आज गुरूवार को जिला मुख्यालय रूद्रप्रयाग पहुंची तो सैकड़ों समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्व विधायक ने कहा कि कैंसर जैसी बीमारी को हराने के बाद उनकी हिम्मत और अधिक बढी है और अब वह दुगनी मेहनत से जनता की सेवा करेंगी।
पूर्व विधायक ने कहा कि समर्थकों और क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से ही उन्हें नई जिंदगी मिली है और अब वह उनके हर दुख-दर्द में साथ रहेगी। अपनी अगली राजनीतिक पारी के बारे में हालांकि ज्यादा कुछ तो नहीं कहा लेकिन उनके अंदाज से यह साबित हो गया कि कैंसर को मात देने के बाद अब वह फिर से राजनैतिक समर में विपक्षियों को चित करने के लिए फिर से तैयार है।

Also Read This

बड़ी खबर: हिमाचल पुलिस ने उत्तराखंड आबकारी विभाग के दरोगा-सिपाही समेत चार को किया गिरफ्तार । जानिए मामला

हिमाचल पुलिस ने रुद्रपुर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगाली, आबकारी विभाग के दरोगा, कांस्टेबल समेत चार लोगों पर कार्रवाई; दरोगा और कांस्टेबल निलंबित रुद्रपुर: शिमला में...

अवैध संबंध, धमकी और फिर हत्या! हरिद्वार ब्लाइंड मर्डर केस में पति-पत्नी गिरफ्तार

Haridwar Murder Case: दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में मिले 50 वर्षीय गोपाल के शव की हुई पहचान, पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया;...

Related Posts