एक्सक्लूसिव वीडियो: चुनाव रैली में नाबालिग बच्चों को बैठाया बस की छत पर।

दिलीप अरोरा, किच्छा कल ऊधमसिंहनगर के किच्छा मे निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याक्षी छोटे लाल कोली के पक्ष में एक रैली निकाली गयी,जिसमे आचार सहिंता को ठेंगा दिखाकर रैली निकाली। इस रैली मे बस की छत पर नाबालिग बच्चों को बैठाया गया था। कुछ बच्चे ऐसे भी थे जिनकी उम्र दस वर्ष से भी कम थी। ऐसा […]

दिलीप अरोरा, किच्छा

कल ऊधमसिंहनगर के किच्छा मे निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याक्षी छोटे लाल कोली के पक्ष में एक रैली निकाली गयी,जिसमे आचार सहिंता को ठेंगा दिखाकर रैली निकाली।
इस रैली मे बस की छत पर नाबालिग बच्चों को बैठाया गया था। कुछ बच्चे ऐसे भी थे जिनकी उम्र दस वर्ष से भी कम थी।
ऐसा ही नजारा भाजपा की रैली में भी सामने आया था वहाँ भी छोटे छोटे बच्चों को प्रचार में लाया गया था।
बाद में एक पिता ने उनकी गाड़ी रुकवाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को अभद्र शब्दों के साथ फटकार लगाई थी।
छोटे लाल कोली की रैली में चुनाव आयोग के आदेशोंं को ठेंगा दिखाया गया।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/Bzbbe-2vTa4

चुनाव के अंतिम पलों में अध्यक्ष प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी गयी।
सभी प्रत्याशी चुनाव रैली में प्रशासन को मुँह चिढाते नजर आ रहे है और चुनाव आयोग के आदेशों की धज्जियाँ उड़ा रहे है।
चुनाव आयोग के साथ साथ कहीं हाई कोर्ट के आदेशोंं को भी ठेंगा दिखाया जा रहा है।

बच्चों की जान की परवाह किये बिना उनको बस की छत पर चढ़ा दिया गया।और प्रशासन चुपचाप देखते रहा। जब इसकी जानकारी उड़न दस्ते और सहायक नोडल अधिकारी को दी गयी तो उन्होंने कैमरे पर जवाब देने से मना कर दिया और यह कह दिया कि “जब लोगों को आपत्ति नही तो हम क्या कर सकते है।”
इससे पूर्व ही रैली से चुनाव प्रचार सामग्री भी जब्त की गयी।

Also Read This

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

हाईकोर्ट न्यूज़ : दो नगर पालिकाओं में मतदान कल । मतगणना पर अग्रिम आदेशों तक रोक

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका चुनाव से जुड़े मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। राज्य चुनाव आयोग ने न्यायालय को अवगत कराया...

Related Posts