एक्सक्लूसिव वीडियो: जीरो टोलरेंस सरकार में डग्गामार बसों की मौज

मनोज नौडियाल उत्तराखंड परिवहन आये दिन घाटे का रोना रोता है। जिसके लिए रोडवेज विभाग की कार्यप्रणाली कहीं ना कहीं दोषी है। जिसका सबसे बडा उदाहरण कोटद्वार रोडवेज का बस अडडा है। देखिए वीडियो  https://youtu.be/hKOdihHNdE8 यहां से रोज डग्गमार बसे संचालित होती हैं। ये बसें कोटद्वार के एक ट्रेवल्स ऐजेंट की हैं। ये बसें पूरे […]

मनोज नौडियाल

उत्तराखंड परिवहन आये दिन घाटे का रोना रोता है। जिसके लिए रोडवेज विभाग की कार्यप्रणाली कहीं ना कहीं दोषी है। जिसका सबसे बडा उदाहरण कोटद्वार रोडवेज का बस अडडा है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/hKOdihHNdE8

यहां से रोज डग्गमार बसे संचालित होती हैं। ये बसें कोटद्वार के एक ट्रेवल्स ऐजेंट की हैं। ये बसें पूरे दिन भर में कई चक्कर लगाती हैं। देवी रोड से झंडाचौक और रोडवेज के सामने से आवाजें दे-देकर सवारी भरकर ले जाते हैं। ये सब रोडवेज के अधिकारियों और परिवहन विभाग के कर्मठ जीरो टोलरेंस वाली सरकार के अधिकारियों के सामने होता है।

इन डग्गामार बस सेवा का परमिट कान्ट्रेक्ट केरिज का है। इन बसों को सिर्फ बुकिंग भरकर ले जाने का अधिकार है, जबकि इस बस सेवा का संचालक खुलेआम आवाजें दे देकर सवारी भरकर ले जाता है।

इस मामले में रोडवेज के यातायात निरीक्षक अनुराग पुरोहित का कहना है कि काफी समय से ये बसें चल रही है, इनके बारे में हमारे द्वारा अपने उच्च अधिकारियों को कई बार बताया जा चुका है।

जब इस मामले में एआरटीओ आरएस रावत से बात हुई तो वे नियमों का हवाला देकर आपनी जान छुड़ाते हुए नजर आये, उनका कहना था कि वाहन के कागज चेक करने के बाद ही पता चलेगा कि ये बस सेवा परमिट शर्तों का पालन कर रहे हैं कि नही, जबकि ये डग्गामार बसें परिवहन विभाग की चौकी से सामने से आवाजें दे देकर सवारियां भरकर बेखौफ ले जाती हैं।

Also Read This

अवैध संबंध, धमकी और फिर हत्या! हरिद्वार ब्लाइंड मर्डर केस में पति-पत्नी गिरफ्तार

Haridwar Murder Case: दूधियाबंद बस्ती के पास जंगल में मिले 50 वर्षीय गोपाल के शव की हुई पहचान, पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया;...

नंबर प्लेट हटाई, स्कूटी का रंग भी बदला, फिर भी पुलिस की नजर से नहीं बच सके चोर

श्रीनगर गढ़वाल में चोरी की स्कूटी बरामद, दो विधि-विवादित किशोर संरक्षण में; CCTV और तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने पकड़ाश्रीनगर गढ़वाल: रिपोर्ट- जयप्रकाश नोगाई...

Related Posts