एक्सक्लूसिव वीडियो: पत्रकारों पर भड़के मंत्री पांडे, बताया कांग्रेस का एजेंट

पहले दिन से ही विवादों में चल रहे उत्तराखंड के खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे आज एक और नए विवाद में उलझ गए। अपनी उदंड और दबंग प्रवृत्ति के लिए जाने जाने वाले अरविंद पांडे पिछले दिनों तब चर्चा में आए थे, जब एक पत्रकार द्वारा तेरह का पहाड़ा पूछने पर वे उसकी छाती पर जोर-जोर से मारने लगे।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/cvQ5YaA_17g

आज हल्द्वानी में इंटरनेशनल स्टेडियम का निरीक्षण करने पहुंचे पांडे से एक पत्रकार वार्ता के दौरान अरविंद पांडे ने फिर आपा खो दिया। विधायक बंशीधर भगत और पूर्व सांसद बलराज पासी के साथ अपनी उपलब्धियां बताने आए मंत्री अरविंद पांडे का तब पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया, जब पत्रकारों ने पांडे से कांग्रेस सरकार के दौरान के अधूरे कार्यों को पूरा करने के बारे में पूछा। अरविंद पांडे ने पहले तो बड़े भद्दे तरीके से जवाब दिया कि नौ महीने में तो बच्चा भी नहीं होता और उन्होंने डेढ़ साल में बहुत से काम कर दिए।

पत्रकारों पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि वे भी सीधे यहां नहीं पहुंचे होंगे। पत्रकारों ने जब पांडे से विकास कार्यों के बारे में पूछा तो पांडे पत्रकारों को कांग्रेस-भाजपा का एजेंट बताने लगे। एजेंट शब्द सुनते ही पत्रकारों ने पांडे की ऐसी खिंचाई की कि पांडे प्रेस कांफ्रेंस को बीच में छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गए। पांडे को रोकने की बलराज पासी ने कोशिश की, किंतु जब पत्रकारों ने पांडे की खिंचाई जारी रखी तो पांडे, बंशीधर भगत और बलराज पासी के साथ भाग लिए।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts