एक्सक्लूसिव वीडियो : फेसबुक पर लहराया तमंचा। गया जेल

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के जसपुर में एक युवक को फेसबुक पर तमंचा लहराना महंगा पड़ गया। युवक की इस हरकत ने उसे हवालात की हवा खिला दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी से देसी तमंचा बरामद कर उसको जेल भेज दिया है । देखिए वीडियो  https://youtu.be/eFnmuykNCe0 उधम सिंह […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के जसपुर में एक युवक को फेसबुक पर तमंचा लहराना महंगा पड़ गया। युवक की इस हरकत ने उसे हवालात की हवा खिला दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद आरोपी से देसी तमंचा बरामद कर उसको जेल भेज दिया है ।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/eFnmuykNCe0

उधम सिंह नगर जिले की जसपुर पुलिस ने एक युवक को हिरासत मे लेकर उस के कब्जे से एक अवैध देसी तमंचा बरामद किया है। पकड़े गये युवक को सोशियल मीडिया पर टशन दिखाना भारी पड़ गया। पुलिस की मानें तो आरोपी युवक ने कुछ दिन पहले हाथ मे एक देसी तमंचा लहराते व अंटी मे तमंचा लगाये फोटो अपनी फेसबुक वाल पर पोस्ट की थी। इस आपत्तिजनक गैरकानूनी हरकत की शिकायत गांव के ही लोगों ने पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत पर जांच पड़ताल के बाद आरोपी को हिरासत मे लेकर आरोपी से अवैध तंमचा बरामद कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी जसपुर के गांव कलियावाला का रहने वाला रोहित बताया जा रहा है। पुलिस ने रोहित के खिलाफ आर्मस एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Also Read This

ब्रेकिंग : ज्यूलिकोट दूषित पानी मामले में हाईकोर्ट सख्त,आदेशों के अनुपालन की रिपोर्ट तलब

नैनीताल:रिपोर्ट-कमल जगाती ज्यूलिकोट और आसपास के क्षेत्रों में दूषित पेयजल की समस्या से जुड़ी जनहित याचिका (PIL) पर उत्तराखंड हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई।...

घास काट रही महिला पर भालू का हमला, पैर चबा डाला;बमुश्किल बची जान

पिथौरागढ़: बेरीनाग विकासखंड के पांखू क्षेत्र के डाडल गांव में घास काटने गई 52 वर्षीय महिला पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में...

Related Posts