एक्सक्लूसिव वीडियो: बागेश्वर मे गुलदार की ‘सरकार’

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के बागेश्वर में गुलदार और उसके शावक का एक शोरूम के बाहर का सी.सी.टी.वी.वीडियो वायरल होने के बाद शहर में डर पसर गया है। बागेश्वर में पिछले काफी समय से गुलदार ने इंसानों पर हमले कर रखे हैं। देखिए वीडियो  https://youtu.be/ujxvFAcUaUI गुलदार अब शहर व आसपास के क्षेत्रों में आतंक का […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के बागेश्वर में गुलदार और उसके शावक का एक शोरूम के बाहर का सी.सी.टी.वी.वीडियो वायरल होने के बाद शहर में डर पसर गया है। बागेश्वर में पिछले काफी समय से गुलदार ने इंसानों पर हमले कर रखे हैं।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/ujxvFAcUaUI

गुलदार अब शहर व आसपास के क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बन गया है। गुलदारों का आतंक थमने का नाम नही ले रहा। शहर के बीचों बीच मजियाखेत में गुलदार एक घर की बाउंड्री के भीतर घुस आया जहां उसकी लाइव तस्वीरें सी.सी.टी.वी.कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वयस्क गुलदार घर के आगे बने गेट की दीवारों पर चढ़कर सुकून से अपनी मौजूदगी का एहसास कराता रहा। उसके पीछे पीछे उसका शावक भी दौड़ता चला आया।

रात के सन्नाटे में गुलदार बेफिक्र होकर चारों तरफ घूमता रहा, उसे किसी का कोई डर नहीं रहा। इस क्षेत्र में गुलदार ने कई इंसानों पर हमला कर रखा है और कई को मौत के घाट भी उतर दिया है। गुलदार की दहशत देखते हुए वन विभाग ने इसे नरभक्षी घोषित करते हुए लखपत सिंह नामक शिकारी को नरभक्षी गुलदार को ढेर करने की जिम्मेदारी सौंपी है। लोगों का सुबह-शाम अपने घरों से बाहर निकलना बंद हो गया है। मॉर्निंग-ईवनिंग वॉकर, स्कूली बच्चों, खिलाडियों को खेल मैदानों में जाने में सबसे ज्यादा दिक्कतें आ रही हैं। शासन-प्रशासन इस मामले में मूकदर्शक बना हुआ है।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts