एक्सक्लूसिव वीडियो: भाजपा विधायक ने की मां बहिन एक

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में रुद्रपुर के अनुशासित विधायक ने एक बार फिर अपनी भद्दी-भद्दी गालियों से सरकारी बैंक अधिकारियों को अलंकृत किया है।
उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अनुशासन और मर्यादा की बात करने वाली भाजपा के विधायक राजकुमार ठुकराल कैसे बेलगाम हो गए हैं, यह वीडियो इस बात को साफ जाहिर कर रहा है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/puqLgvGID6M

रुद्रपुर में कॉपरेटिव बैंक के मुख्यालय में विधायक का भद्दी गाली देता वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में राजकुमार ठुकराल सिर्फ इसलिए बैंक मैनेजर को गाली दे रहे हैं कि एक गोष्ठी में उनका नाम किच्छा के विधायक के बाद लिया गया।  उन्होंने बैंक मैनेजर को विषेशाधिकार हनन का नोटिस देने की धमकी भी दे डाली । वीडियो रुद्रपुर के कॉपरेटिव बैंक का बताया जा रहा है जहां विधायक सरकारी कर्मचारियों को धमकाते हुए नोटिस देने की बात भी कर रहे हैं।
विधायक का यह पहला वीडियो नहीं है जिसमें वो कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं, बल्कि यह वही विधायक जी हैं जो जगह जगह गालियां और मारपीट करते कैमरों में कैद होते रहते हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts