एक्सक्लूसिव वीडियो: मोबाइल की टॉर्च से उत्तराखंड में करवाया प्रसव  

उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार के दो वर्ष कार्यकाल पूरा होने से पहले एक बड़ी उपलब्धि उनके खाते में जुड़ गई है। पिछली सरकार के दौरान 108 एंबुलेंस में रिकार्ड डिलीवरी का दावा करने वाली सरकार के कार्यकाल में आजकल सड़क पर प्रसव होना आम बात हो गई है। प्रदेशभर में पुलों पर सड़कों में […]

उत्तराखंड की डबल इंजन सरकार के दो वर्ष कार्यकाल पूरा होने से पहले एक बड़ी उपलब्धि उनके खाते में जुड़ गई है। पिछली सरकार के दौरान 108 एंबुलेंस में रिकार्ड डिलीवरी का दावा करने वाली सरकार के कार्यकाल में आजकल सड़क पर प्रसव होना आम बात हो गई है। प्रदेशभर में पुलों पर सड़कों में और अस्पताल के बाहर प्रसव की खबरें तो बहुत सुनी, लेकिन नया मामला मोबाइल की टॉर्च से प्रसव कराने का है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/-rWNJKLrmhA

टिहरी से आई एक महिला ने उक्त वीडियो में दावा किया है कि जब वो प्रसव के लिए डिलीवरी रूम में गई तो लाइट चली गई। उनके साथ आधा दर्जन और प्रसव पीडि़ता महिलाएं थी। चूंकि उस समय अस्पताल में बिजली नहीं थी, इसलिए डॉक्टरों और नर्स ने मोबाइल की रोशनी से प्रसव करवाए।

यह वही सरकार है, जो देशभर में सौभाग्य योजना के नाम पर हर घर में बिजली देने का दावा कर रही है। बहरहाल इस एक्सक्लूसिव वीडियो ने उत्तराखंड सरकार की ऊर्जा प्रदेश होने की भी पोल खोलकर रख दी है।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts