एक्सक्लूसिव वीडियो: “शारीरिक संबंधों का दबाव” बनाता है स्कूल प्रबंधक, तलाकशुदा लाइब्रेरियन पर

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखंड में रुद्रपुर के एक स्कूल की लाइब्रेरियन ने स्कूल प्रबंधन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय दिलाने की मांग की है। देखिए वीडियो https://youtu.be/v7MDfiUtDRM उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित एक स्कूल के प्रबंधक पर महिला लाइब्रेरियन द्वारा गम्भीर आरोप लगाए गए […]

कमल जगाती, नैनीताल
उत्तराखंड में रुद्रपुर के एक स्कूल की लाइब्रेरियन ने स्कूल प्रबंधन पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय दिलाने की मांग की है।
देखिए वीडियो

https://youtu.be/v7MDfiUtDRM

उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर स्थित एक स्कूल के प्रबंधक पर महिला लाइब्रेरियन द्वारा गम्भीर आरोप लगाए गए हैं। विरोध करने पर पीड़ित महिला को प्रबंधक द्वारा स्कूल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को आपबीती बताकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। दरअसल रुद्रपुर की तलाकशुदा महिला ने दो वर्ष पूर्व रुद्रपुर के गुरुनानक हाई सेकेंडरी स्कूल में बतौर लाइब्रेरियन जॉइन किया था।
 महिला ने बताया कि तभी से स्कूल के प्रबंधक तेजेन्द्र सिंह उर्फ ‘लाटू’ उस पर बुरी नज़र रखने लगा था। वो आए दिन किसी न किसी बात पर उससे छेड़छाड़ किया करता था और उसे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाता था। यही नही स्कूल की एक शिक्षिका के माध्यम से उसे बहकाने की भी नाकाम कोशिश की गई। पीड़ित को धमकाते हुए कहा गया कि अगर वह प्रबंधक तजेंद्र सिंह की बात मान लेती है तो उसकी सैलरी भी बढ़ जाएगी और साथ ही वह स्थाई भी कर दी जायेगी।
जब पीड़ित ने आरोपी की बात नही मानी तो उसे 12 अक्टूबर को बिना नोटिस के स्कूल से निकाल दिया गया। बीती 13 अक्टूबर को जब पीड़िता स्कूल प्रबंधन से बातचीत करने स्कूल पहुंची तो उसके साथ गालीगलौच करते हुए मारपीट भी की गई।
यही नहीं, उसकी बेटी को भी स्कूल में प्रताड़ित किया जाता है और स्कूल से निकलवाने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं ए.एस.पी.ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्ट को सौंपी गयी है। जांच में दोषी पाए जाने पर अरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Also Read This

हाईकोर्ट ब्रेकिंग : मुख्य अभियंता को माना अवमानना के दोषी, दिया ये आदेश

स्टोरी(कमल जगाती, नैनीताल):-ऊत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने अवमानना के आरोपी मुख्य अभियंता संजय कुमार पाठक को जानबूझकर आज्ञा का उल्लंघन करने का अपराधी माना। न्यायालय...

हादसा : बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

ब्रह्मखाल( उत्तरकाशी) 09 अगस्त 2026/नीरज उत्तराखंडी  उत्तरकाशी जनपद के ब्रह्मखाल क्षेत्र में रविवार को शिवगुफा के समीप बाइक और डंपर की आमने-सामने टक्कर हो गई।...

Related Posts