एक्सक्लूसिव : सचिवालय तथा जिलों में फेरबदल। जानिए किसको मिला क्या !

सचिवालय तथा जिलों में आज कुछ अफसरों के तबादले हो गए हैं। भूपाल सिंह मनराल से शहरी विकास विभाग वापस लेकर चंद्रेश यादव को शहरी विकास विभाग का निदेशक बनाया गया है।

आनंद स्वरूप को कार्मिक अपर सचिव का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। मनुज गोयल को देहरादून के सिटी मजिस्ट्रेट से हटाकर अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। इन्हें पहले उधम सिंह नगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया जा रहा था लेकिन उन्होंने वहां जाने में रुचि नहीं दिखाई।

मयूर दीक्षित को सीडीओ अल्मोड़ा से हटाकर उधम सिंह नगर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। नैनीताल में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत अभिषेक रोहिल्ला को देहरादून का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

पीसीएस अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी से नैनीताल प्रशासनिक अकादमी के संयुक्त निदेशक का पदभार हटा दिया गया है, वह समाज कल्याण विभाग के निदेशक बने रहेंगे।

पीसीएस अफसर बीएल फिरमाल से चंपावत एडीएम की तैनाती खत्म करके गन्ना एवं चीनी आयुक्त काशीपुर के पद पर भेजा गया है।

पीसीएस ललित मोहन रयाल से गन्ना एवं चीनी आयुक्त का पदभार हटा लिया गया है, वह कुमाऊं के क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक बने रहेंगे।

पीसीएस त्रिलोक सिंह से जीएमवीएन के पद पर की गई तैनाती को हटाकर एडीएम चंपावत बनाया गया है।

तुषार सैनी को डिप्टी कलेक्टर पिथौरागढ़ से हटाकर डिप्टी कलेक्टर रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts