एक्सक्लूसिव: हजार रुपए में मंत्री का समर्पण

लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ताओं के साथ अपने नेताओं के साथ जुडऩे के लिए एक नया फार्मूला ईजाद किया है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मना रही भाजपा ने इस दिन अपने को आर्थिक रूप से और मजबूत करने का नया तरीका ईजाद किया है।
नमो एप के माध्यम से रुपए 5 से लेकर एक हजार रुपए तक का चंदा ऑनलाइन लिया जा रहा है। भाजपा का दावा है कि राजनीति में पारदर्शिता लाने और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए यह ऑनलाइन व्यवस्था की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई इस पहल के उत्तराखंड में परिणाम आने लगे हैं। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत इस कड़ी में इस ऐप पर रु.1000 चंदा जमा किया है। जिसकी रसीद मिली है। धन सिंह रावत विधानसभा के अलावा पूरे प्रदेश में लोगों को चुनाव से जोडऩे की है। देखना है मंत्री द्वारा दिए गए किस प्रकार भाजपा कार्यकर्ता और आम जनमानस भाजपा को चंदा देता है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts